UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। कई जिलों में मूसलाधार बारिश से नदियां उफान पर हैं और जलभराव की स्थिति भी देखने को मिल रही है। यूपी में आने वाले दिनों में भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। हालांकि इसकी तीव्रता और क्षेत्रफल में कमी देखने को मिल सकती है। सोमवार को प्रदेश के कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई। बीते 24 घंटों में सबसे अधिक बारिश बरेली में हुई। यहां 460 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। आज यूपी के कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कई जगहों पर रुक-रुक कर बारिश होगी और बीच-बीच में धूप भी रहेगी। जिससे उमस में बढ़ोत्तरी हो सकती है।
20 से अधिक इलाकों में होगी बारिश
यूपी के दोनों हिस्सों में मंगलवार को बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही कहीं-कहीं पर गरज-चमक के साथ बौछार पड़ सकती है। मौसम विभाग के ने यूपी में 20 से अधिक इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। बुधवार के बाद प्रदेश में बारिश में कुछ कमी आने की संभावना है। 10 जुलाई को पूर्वी यूपी के लगभग सभी इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान पश्चिमी यूपी के भी कई इलाकों में भी गरज-चमक के साथ बारिश होगी। बुधवार को प्रदेश में बिजली गिरने के भी आसार हैं। 11 जुलाई को भी यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। ऐसा ही मौसम 12 जुलाई को भी देखने को मिल सकता है।
इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
यूपी के कई जिलों में आज और कल के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंद शहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, श्रावस्ती, बहराइच, सिद्धार्थनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, देवरिया, गोरखपुर, गोंडा, बलरामपुर, संत कबीर नगर, और इसके आसपास के इलाके में भारी बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में बुधवार को भी भारी बारिश हो सकती है।
अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी
यूपी में सोमवार को भी कई जिलों में बारिश हुई। पिछले 24 घंटों के दौरान बबरेली में 460 मिमी, पीलीभीत में 170 मिमी और लखीमपुर खीरी में 110 मिमी बारिश दर्ज हुई। सोमवार को प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में इजाफा देखने को मिला है। मौसम विभाग के अनुसार कानपुर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज हुआ है। वहीं प्रयागराज का अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री और लखनऊ में 34.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
