लखनऊ

यूपी में मॉनसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, आज कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 15 जुलाई तक झमाझम बरसेंगे मेघ

आज का मौसम यूपी, 10 July 2024 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: आज यूपी के कई जिलों में भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 9 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट और 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

Image

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

KEY HIGHLIGHTS
  • 11 से 15 जुलाई तक भारी बारिश के आसार
  • बारिश से उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
  • पिछले 24 घंटों में गाजीपुर में 45.8 मिमी बारिश

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में मॉनसून की चाल आज से फिर रफ्तार पकड़ने वाली है। प्रदेश में बीते दो दिनों से मॉनसून धीमी चाल से चल रहा था। लेकिन अब यह अपनी रंगत में दोबारा लौट रहा है। यूपी के ज्यादातर इलाकों में अगले 3-4 दिनों तक भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसके लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश से उमस भरी गर्मी से भी राहत मिलेगी। यूपी में बारिश का सिलसिला 11 जुलाई से 15 जुलाई तक ऐसे ही जारी रहने वाला है।

आज भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज पश्चिमी यूपी के कई हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं और कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बौछार पड़ सकती है। इस दौरान यूपी के दोनों हिस्सों में कुछ स्थानों पर बादल गरजने और बिजली गिरने की आशंका है। वहीं पूर्वी यूपी भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार यूपी के 9 जिलों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार को श्रावस्ती, बहराइच, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, महाराजगंज, देवरिया, गोरखपुर, गोंडा, बलरामपुर आदि जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर, बलिया, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी समेत कई अन्य जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मंगलवार को तापमान में हुआ इजाफा

यूपी में मंगलवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रहा है। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में गाजीपुर में 45.8 मिमी, इटावा में 12 मिमी, मुजफ्फरपुर में 11 मिमी, बुलदंशहर में 4.2 मिमी, कानपुर में 2 मिमी और बाराबंकी में 1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। यूपी में बीते दिनों लगातार बारिश के कारण तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ था। लेकिन मंगलवार को अधिकांश शहरों का पारा सामान्य से अधिक दर्ज हुआ। बीते दिन वाराणसी में 38.6 डिग्री, कानपुर में 38.2 डिग्री और बस्ती में 37 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें