शहर

UP में राम मंदिर सहित संवेदनशीन जगहों की सुरक्षा होगी हाईटेक, स्नाइपरों की तैनाती का प्लान तैयार; हथियारों की खरीद को मंजूरी

Ram Mandir Security: उत्तर प्रदेश में राम मंदिर समेत संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की तैयारी है। सुरक्षा को हाईटेक बनाने के साथ संवेदनशील क्षेत्रों में स्नाइपरों की तैनाती की योजना बनाई गई है।

Image

स्नाइपर राइफल की खरीद को मंजूरी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : iStock

Ram Mandir Security: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अयोध्य स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की सुरक्षा को और चाक-चौबंद करने की योजना तैयार की जा रही है।

सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के मकसद से संवेदनशील जगहों पर स्नाइपरों की तैनाती की जाएगी। ऐसे में प्रशासन ने नए सुरक्षा प्लान के तहत तीन स्नाइपर राइफलों की खरीद को मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि एक स्नाइपर राइफल की कीमत लगभग 10.76 लाख रुपये है। स्नाइपर राइफल एक विशेष रूप से निर्मित लंबी दूरी का हथियार है, जिसे अत्यधिक सटीकता के साथ दूर स्थित लक्ष्य को मार गिराने के लिए डिजाइन किया गया है। यह एक 'विध्वंसक' हथियार है।

कहां-कहां स्नाइपरों की होगी तैनाती

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर, हाई कोर्ट, लोकभवन, रीजनल रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम एवं मेट्रो स्टेशनों जैसी संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा को और अधिक पुख्ता करने का निर्णय लिया। उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल और प्रशिक्षित स्नाइपर्स को राम मंदिर परिसर में तैनात किया जाएगा। साथ ही निगरानी के लिए 14 टेलीस्कोपिक सर्च मिरर भी खरीदे जाएंगे।

हाई टेक हथियारों से लैस होंगे सुरक्षाकर्मी

इसके साथ ही राज्य सरकार ने जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों को दिए गए पुराने हथियारों को बदलने का भी फैसला किया है। सांसदों व विधायकों की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों को नए असलहे और पीएसी की नवगठित महिला वाहिनियों को स्वचलित असलहे देने का निर्णय लिया गया है।

किन हथियारों की होगी खरीद

शासन द्वारा जारी किए गए आदेश के मुताबिक, जनप्रतिनिधियों के सुरक्षाकर्मियों के लिए सरकार 9 एमएम की 800 सब मशीनगन और 2.56 लाख कारतूस खरीदने जा रही है। असलहों व कारतूसों की खरीद के लिए शासन ने 5.59 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article