Rajasthan News: राजस्थान के झुंझुनूं से एक बड़ी दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां के छापोली में करंट लगने से 8 मजदूरों की मौत हो गई है। यह सभी यहां सड़क बनाने का काम कर रहे थे।
करंट लगने से पहले 5 मजदूरों की मौत की खबर आई और तीन के घायल होने की सूचना मिली। लेकिन बाद में उन तीन मजदूरों की भी मौत हो गई। बता दें कि यहां छापोली से कदम कुंड की ओर जाने वाली सड़क बनाई जा रही थी। इसी दौरान रोड़ी मिलाने वाली मशीन 11 हजार वोल्ट की लाइन से टकरा गई।
इस हादसे में 5 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। इस दौरान पुलिस को भी सूचना दी गई। तीनों घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया।
This is a developing story, follow this space for more updates.
