शहर

Kota Suicide News: कोटा में नहीं थम रहा सुसाइड का सिलसिला, लखनऊ की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

कोटा में सुसाइड का सिलसिला जारी है। बुधवार को एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। मृतक छात्रा लखनऊ की रहने वाली है और कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी।

Image

कोटा में छात्रा ने आत्महत्या की।

Photo : BCCL

Kota Suicide News: राजस्थान के कोटा में आत्महत्या का सिलसिला नहीं रुक रहा है। कोटा में बुधवार रात को एक और छात्रा ने आत्महत्या कर ली। यह घटना कोटा के जवाहर नगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। मृतक छात्रा की उम्र सिर्फ 19 वर्ष थी और वह यूपी के लखनऊ की रहने वाली थी। छात्रा की पहचान सौम्या के रूप में हुई है और उसने फंदे से लटकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

पिछले साल कोटा आई थी छात्रा

जानकारी के अनुसार, छात्रा पिछले साल कोटा में पढ़ने आई थी। वह कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी और पिछले 20 दिनों से वह महावीर नगर फर्स्ट में पीजी में रह रही थी। आत्महत्या की सूचना जवाहरनगर पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। साथ ही छात्रा के परिजनों को उसकी मौत की सूचना दे दी गई है और फिलहाल शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। बताया गया कि जब परिजन आएंगे तब शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

आखिरी बार दोस्त के साथ दिखी थी छात्रा

बताया जा रहा है कि छात्रा आखिरी बार अपने दोस्त के साथ नजर आई थी। पुलिस आत्महत्या के पीछे का कारण पता लगा रही है। छात्रा पिछले दो दिनों से फोन नहीं उठा रही थी। उसके कई दोस्तों ने भी उसे फोन किया था, लेकिन उसने किसी का रिस्पांस नहीं दिया। फोन नहीं उठाने की वजह से उसके दोस्त छात्रा के कमरे पर पहुंचे। जब काफी आवाज लगाने के बाद भी छात्रा ने दरवाजा नहीं खोला, तो दरवाजा तोड़ दिया गया।

कमरे में फंदे से लटकी मिली छात्रा

जैसे ही कमरे का दरवाजा टूटा, छात्रा फंदे से लटकी हुई मिली। यह देखकर उसके दोस्तों ने पीजी में रहने वाले अन्य लोगों को आवाज लगाई, फिर सौम्या को नीचे उतारा गया। जानकारी के अनुसार, सौम्या को 23 मार्च को पेट दर्द की शिकायत हुई थी, जिसके बाद उसे डॉक्टर से दिखवाया गया। हालांकि, सौम्या को 25 मार्च को अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी और तभी उसे आखिरी बार देखा गया था। आपको बता दें कि कोटा में यह 2024 का सातवां सुसाइड है, जिस पर रोक लगाने की कोशिश जारी है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article