जयपुर

Kota Crime News: पढ़ने गई लड़की किडनैप, 30 लाख की फिरौती की मांग; पुलिस ने रखा 20 हजार का इनाम

कॉम्पटीशन एग्जाम के हब के तौर पर पहचान बनाने वाले कोटा से एक दहलाने वाली खबर आई है। यहां पढ़ने गई एक लड़की को कुछ लोगों ने किडनैप कर लिया है और अब उसके पिता से 30 लाख रुपये की फिरौती की मांग की जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Image

कोटा में लड़की का अपहरण

राजस्थान का कोटा एजुकेशन हब है। देशभर से बच्चे यहां कॉम्पटीशन एग्जाम की तैयारी करने के लिए आते हैं। कोटी जितना अपनी कॉम्पटीशन की तैयारियों के लिए मशहूर है, उतना ही बदनाम यहां होने वाली आत्महत्या के मामलों के लिए भी है। इसके अलावा अन्य क्राइम भी यहां पर अक्सर सुनने को मिलते हैं। ताजा मामला एक लड़की की किडनैपिंग का है।

जिस लड़की को किडनैप किया गया है, वह मध्य प्रदेश के कोटा आकर पढ़ाई कर रही थी। आंखों में कॉम्पटीशन पास करके अफसर बनने के सपने थे, लेकिन अपहरण की घटना ने सभी को चौंका दिया है। लड़की के अपहरणकर्ता अभी तक पकड़े नहीं जा सके हैं। उन्होंने लड़की के पिता से 30 लाख रुपये की फिरौती की मांग की है।

अपहरणकर्ताओं ने किडनैप की गई लड़की की कई तस्वीरें उसके पिता को भेजी हैं। इन तस्वीरों में लड़की के हाथ-पैर बंधे हुए दिख रहे हैं। इसके अलावा उसके मुंह को भी एक कपड़े से बांधा हुआ है। इसके साथ ही लड़की के पिता को धमकी दी है कि जल्द से जल्द 30 लाख रुपये की फिरौती दें, नहीं तो उनकी बेटी की जान जा सकती है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया है।

गुड़गांव मिली अंतिम लोकेशन

लड़की के पिता का कहना है कि उनकी बेटी की अंतिम लोकेशन दिल्ली के पास गुड़गांव में ती। उन्होंने बताया कि परसों ही बेटी की उसकी मां से बात हुई थी। उनका आरोप है कि कोटा में कोचिंग इंस्टीट्यूट ने भी लड़की का रिकॉर्ड हटा दिया है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी पहले इंदौर में नीट की तैयारी कर रही थी, उस समय भी किसी ने उसे परेशान किया था और तब भी पैसे की मांग की गई थी।

किडनैप की गई लड़की मध्य प्रदेश के शिवपुरी इलाके की रहने वाली है। वह सितंबर 2023 में कोटा पढ़ने गई थी। लड़की यहां के आर्यभट्ट टावर में फिजिक्स की स्टूडेंट थी। लड़की के अपहरण से हर कोई हैरान है। रिपोर्टों के अनुसार लड़की को पहले से कुछ धमकियां मिल रही थीं, जिसके बाद उसका अपहरण हुआ है।

एसपी कोटा ने की पुष्टि

कोटा की एसपी डॉ. अमृता दुहन ने लड़की के अपहरण की पुष्टि की है। उन्होंने तुरंत एक्शन लिए जाने की बात कही और मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस अभी इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि अपहरण के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं, लेकिन लड़की और उसके अपहरणकर्ता कहां हैं, इस संबंध में फिलहाल जानकारी नहीं मिली है।

उधर अपहरणकर्ताओं के डर से लड़की के पिता किसी तरह 30 लाख रुपये का इंतजाम करने में जुट गए हैं। लेकिन अपहरणकर्ता उन्हें इसके लिए भी समय देने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने लड़की बंधे हाथों के साथ कई तस्वीरें उन्हें भेजी हैं। अपहरणकर्ताओं का कहना है कि आज शाम तक पैसे का इंतजाम कर लें, नहीं तो उसके परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article