जयपुर

Kota Student Kidnapped: 'छात्रा ने विदेश जाने के लिए किडनैपिंग की साजिश रची', दोस्त ने किए कई खुलासे

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 20, 2024, 08:59 PM IST

कोटा की छात्रा के अपहरण मामले में सिटी एसपी अमृता दुहन ने नए खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा कि अब तक के अनुसंधान में अपहरण की बात बनावटी साबित हो रही है। छात्रा के दोस्त ने बताया है कि वह विदेश जाना चाहती थी। इसलिए किडनैपिंग की साजिश रची गई।

Image

किडनैप छात्रा व जयपुर एसपी अमृता दुहन।

Photo : Times Now Digital

Kota student Kidnapped News: कोटा में कोचिंग छात्र के अपहरण मामले में कोटा पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। एसपी अमृता दुहन जानकारी देते हुए बताया है कि इस पूरे मामले में अपहरण की वारदात बनावटी साबित हो रही है। वहीं, छात्रा के एक साथी को कोटा पुलिस ने इंदौर से हिरासत में लिया है।

विदेश जाना चाहती थी छात्रा

पूछताछ में छात्रा के साथी ने बताया है कि छात्रा अपने साथी के साथ विदेश जाना चाहती थी। इसलिए, इस पूरी कहानी को बनाया गया और परिजनों से 30 लाख रुपए की मांग भी की गई। एसपी अमृता दुहन ने छात्रा और उसके साथी से अपील की है कि वह जहां भी हैं परिवारजन और पुलिस से संपर्क करें पुलिस और परिजन उनका सहयोग करेंगे।

सीसीटीवी फुटेज में दो युवकों के साथ दिखी छात्रा

एसपी अमृता दुहन ने जयपुर दुर्गापुरा स्टेशन पर सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें की आधिकारिक पुष्टि नहीं की उन्होंने कहा है कि हमारी टीम में लगातार इस पूरे मामले में जुटी हुई है। बता दें कि छात्रा दो युवकों के साथ जयपुर बस स्टैंड पर दिखी थी। इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया था।

दोस्त के घर किडनैपिंग की खींची गई तस्वीरें

छात्रा के अपहरण की बनावटी स्क्रिप्ट छात्र के साथी के रूम की किचन में लिखी गई थी पुलिस को जो फोटोग्राफ्स मिले थे, जिसमें रस्सी एवं अन्य सामान दिख रहे हैं, वह इंदौर में ही एक दोस्त के कमरे के किचन में क्लिक की गई है। इसकी पुष्टि कोटा पुलिस ने इंदौर पहुंचकर कर ली है। छात्रा के दूसरे साथी जिसको पुलिस ने हिरासत में लिया है वह पुलिस को छानबीन में सहयोग कर रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article