शहर

कुंडा के विधायक राजा भैया के पिता हुए हाउस अरेस्ट, आवास पर पुलिस बल तैनात; जानें वजह

जिला प्रशासन ने कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह 'राजा भैया' के पिता उदय प्रताप सिंह को तीन दिन के लिए नजरबंद कर दिया है। साथ ही उनके समर्थकों के घर पर भी नोटिस भेजा गया है और आवास पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। उन्हें सोमवार को करीब तीन दिन के लिए उनके घर में नजरबंद कर दिया गया।

Image

विधायक राजा भैया/फाइल फोटो।

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • प्रशासन ने तीन दिन के लिए किया नजरबंद।
  • मुहर्रम जुलूस को लेकर किया गया फैसला।
  • समर्थकों को भी किया गया हाउस अरेस्ट।

उत्तर प्रदेश के कुंडा के विधायक और जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह 'राजा भैया' के पिता उदय प्रताप सिंह को सोमवार को करीब तीन दिन के लिए उनके घर में नजरबंद कर दिया। जिला प्रशासन ने मुहर्रम का जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए ऐसा कदम उठाया है।

प्रशासन ने क्यों किया नजरबंद?

पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रशासन ने उनके करीब एक दर्जन समर्थकों को भी बुधवार रात नौ बजे तक के लिए नजरबंद किया है। मुहर्रम का जुलूस बुधवार को निकाला जाएगा। कुंडा के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अजीत सिंह ने बताया कि राजा उदय प्रताप सिंह अपने समर्थकों के साथ शेखपुर आशिक कुंडा में ‘आशूरा’ (मोहर्रम के महीने की 10 तारीख) को निकाले जाने वाले ताजिए के जुलूस के रास्ते में एक बंदर की बरसी को लेकर भंडारा आयोजित करना चाह रहे थे। इस बंदर की करीब 10 साल पहले मौत हो गई थी।

हाउस अरेस्ट का नोटिस

सीओ ने बताया कि इस कारण एहतियात के तौर पर मुहर्रम का जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी संजीव रंजन के आदेश पर उप जिलाधिकारी (एसडीएम) भरत राम ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर उदय प्रताप सिंह की भदरी कोठी के मुख्य द्वार पर नज़रबंदी का नोटिस चस्पा दिया।

आवास पर पुलिस बल तैनात

अधिकारी ने बताया कि इसी के साथ प्रशासन ने उदय प्रताप सिंह के करीब एक दर्जन समर्थकों के आवास पर भी नोटिस चस्पाया है और इन सब को 17 जुलाई की रात नौ बजे तक के लिए नज़रबंद किया गया है। सीओ ने बताया कि नजरबंद किए गए सभी लोगों के आवास पर पुलिस बल तैनात किया गया है, जो उनकी हर गतिविधि पर नजर रखेंगे।

कब तक प्रभावी रहेगा आदेश?

सीओ ने बताया कि यह आदेश 17 जुलाई की रात नौ बजे तक प्रभावी रहेगा। बता दें कि उदय प्रताप सिंह भदरी की पूर्व रियासत के प्रमुख रहे हैं। उन्हें आज भी लोग ‘राजा साहब’ कहते हैं। उनके पुत्र रघुराज प्रताप सिंह प्रतापगढ़ जिले की कुंडा विधानसभा सीट से लगातार सात बार के विधायक हैं।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article