शहर

Kullu Accident News: कुल्लू में कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Kullu Car Accident News: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल को रामपुर अस्पताल भेजा गया।

Image

कुल्लू में भीषण हादसा (सांकेतिक फोटो)

Kullu Car Accident News: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के आनी क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय कार में करीब पांच लोग सवार थे। जिनमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई।

200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार

जानकारी के अनुसार, यह हादसा एनएच-305 पर सोमवार रात करीब 3:30 बजे हरिपुर-नागान क्षेत्र में हुआ। कार सवार युवक एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। तभी निगान-निमला के बीच कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस, अग्निशमन और बचाव दल मौके पर पहुंचा और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

कई घंटों तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

बताया जा रहा है कि खाई गहरी होने के कारण बचाव कार्य के दौरान टीम को काफी परेशानी हुई। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा। कई घंटों के अभियान के बाद बचाव दल ने लगों को बाहर निकाल लिया। हादसे में चार लोगों की मौत की पुष्टी हुई है। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान नहीं हो पाई है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article