शहर

Odisha में भी जमुई जैसी घटना, बीच सड़क कपल को रोक युवक से मारपीट, युवती से भी बदसलूकी

Odisha के ढेंकानाल में कपिलाश जाने वाली सड़क पर एक कपल को रोककर मारपीट और बदसलूकी का कथित वीडियो वायरल हो रहा है। जमुई की घटना के बाद अब इस घटना ने भीड़तंत्र के प्रति चिंता बढ़ा दी है।

Image

ओडिशा में एक कपल से जमुई जैसी हरकत

बिहार के जमुई में एक लड़के के साथ बाइक पर जा रही नाबालिग के साथ शर्मनाक हरकत (Jamui Viral Video) की खबर के बाद अब ओडिशा से ऐसा ही मामला आया है। ओडिशा के ढेंकानाल जिले से परेशान करने वाली घटना सामने आया है। यहां एक युवा कपल के साथ दिन-दहाड़े कुछ लोगों ने मारपीट और बदसलूकी की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह ताजा घटना ढेंकानाल के पर्यटन स्थल कपिलाश को जोड़ेने वाली सड़क पर हुई है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मोटरसाइकिल पर एक युवक और युवती हैं, जिन्हें भीड़ ने बीच सड़क रोका हुआ है। यह जोड़ा वहां से गुजर रहा था, तभी कुछ लोगों के एक समूह ने इन्हें कथित तौर पर रास्ते में रोक लिया। वीडियो में कुछ लोग बाइक चलाने वाले युवक के साथ मारपीट करते हुए दिख रहे हैं। इसी दौरान कुछ युवकों पर युवती के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप है।

हाथ जोड़कर गुहार लगाती रही युवती

वायरल वीडियो में युवती आरोपियों से लगातार उन्हें छोड़ देने की गुहार लगाती दिख रही है। इस दौरान वह बार-बार हाथ जोड़कर उन्हें जाने देने की अपील कर रही है। इसके बावजूद आरोपी उनके साथ मारपीट और बदसलूकी जारी रखते हैं। हालांकि, घटना की शुरुआत कैसे हुई और किस वजह से इस जोड़े को रोका गया, इस बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं है। वीडियो में भी यह नहीं दिखाई दे रहा है।

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में चिंता

बताया जा रहा है कि यह कपल पर्यटन क्षेत्र कपिलाश में घूमने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान यह घटना घटी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी के साथ ही चिंता भी देखने को मिल रही है। फिलहाल वायरल वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान और घटना की सटीक लोकेशन की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस में शिकायत दर्ज होने की भी फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इस मामले में पुलिस की तरफ से भी फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। जांच के के बाद ही घटना के बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ पता चल पाएगा। फिलहाल इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि भी नहीं हो पायी है। Times Now नवभारत भी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो के आधार पर यह खबर बनाई गई है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article