कोलकाता

आर्म्ड फोर्सेज विजन 2047 दस्तावेज का पीएम मोदी ने किया अनावरण; सशस्त्र बलों के भविष्य की रणनीति पर हुआ मंथन

कोलकाता में आयोजित संयुक्त कमांडर्स सम्मेलन (CCC 2025) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'Indian Armed Forces Vision 2047' दस्तावेज का अनावरण किया। इस सम्मेलन का फोकस सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण और भविष्य की रक्षा चुनौतियों के लिए तैयारियों पर है। पीएम मोदी ने भारतीय सेना के साहस की सराहना करते हुए साइबर और स्पेस डोमेन में क्षमताओं के विकास पर विशेष जोर दिया।

Image

आर्म्ड फोर्सेज विजन 2047 दस्तावेज का अनावरण

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Indian Armed Forces Vision 2047: कोलकाता में आज आयोजित संयुक्त कमांडर्स सम्मेलन (CCC 2025) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘Indian Armed Forces Vision 2047’ दस्तावेज का अनावरण किया। पूर्वी कमान मुख्यालय की मेजबानी में हो रहा यह सम्मेलन इस बार ‘Year of Reforms - Transformation for the Future’ थीम पर केंद्रित है। सम्मेलन में सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण, संयुक्तता, एकीकरण और बहु-क्षेत्रीय युद्ध के लिए ऑपरेशनल तैयारियों को लेकर गहन विचार-विमर्श हो रहा है।

महत्वपूर्ण मील का पत्थर

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में भारतीय सशस्त्र बलों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' में जो अद्वितीय साहस और प्रतिबद्धता दिखाई है, वह राष्ट्र के लिए गर्व की बात है। पीएम मोदी ने कहा कि Indian Armed Forces Vision 2047 दस्तावेज देश के रक्षा ढांचे को भविष्य के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

साइबर और स्पेस डोमेन में क्षमताओं के विकास

इसमें तकनीकी उन्नति, साइबर और स्पेस डोमेन में क्षमताओं के विकास, तथा थल, जल और वायु सेनाओं के बीच तालमेल को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की रूपरेखा पेश की गई है। उन्होंने जोर दिया कि बदलते वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य में भारतीय सशस्त्र बलों को न केवल आत्मनिर्भर बनना होगा, बल्कि नई तकनीकों और रणनीतियों को भी अपनाना होगा, ताकि 2047 तक भारत की रक्षा क्षमता अभेद्य हो सके।

Pooja Mehta
पूजा मेहताauthor

पूजा मेहता एक वरिष्ठ टेलीविज़न पत्रकार हैं, जिन्हें रिपोर्टिंग का लगभग 15 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने राजनीति, आतंकवाद, आंतरिक संघर्ष, रक्षा, पर्यावरण और अपराध पर व्यापक रिपोर्टिंग की है, विशेष रूप से पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों पर गहरा फोकस रखते हुए। संघर्षग्रस्त इलाकों से उनकी ज़मीनी रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों की गहन समझ उन्हें पैनी दृष्टि और विश्वसनीय विश्लेषण के लिए अलग पहचान दिलाती है। वह प्रमाणित Defence Correspondent हैं और अमेरिकी विदेश विभाग के प्रतिष्ठित International Visitor Leadership Program (IVLP) की एलुमनी भी हैं, जिससे विदेशी नीति, सुरक्षा और सामरिक मामलों में उनकी विशेषज्ञता और मजबूत हुई है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!