शहर

Bihar News: शिक्षकों को K K पाठक का नया फरमान, पहले 9 से 5 पढ़ाओ फिर करो इलेक्शन ड्यूटी

बिहार के सरकारी स्कूलों में छुट्टी को लेकर शुरू हुआ विवाद अब थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक ने शिक्षकों के लिए एक नया फरमान जारी कर दिया है।

Image

के के पाठक ने शिक्षकों के लिए जारी किया नया फरमान

Photo : Times Now Digital

Bihar News: बिहार के सरकारी स्कूलों (Government Schools) में छुट्टी को लेकर चल रहा विवाद अब थमने का नाम नहीं ले रहा है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक (K K Pathak) ने शिक्षकों के लिए एक नया फरमान जारी कर दिया है। के के पाठक ने राज्य के सभी जिलों के जिलाधिकारी को एक पत्र लिखकर ये निर्देश दिया है कि शिक्षकों के सहयोग के बिना चुनाव कार्य संपन्न नहीं हो सकता, लेकिन स्कूल का कार्य छोड़कर शिक्षक इलेक्शन ड्यूटी नहीं करेंगे। शिक्षक सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक स्कूल में पढ़ाई का कार्य करेंगे बाद में शिक्षकों को इलेक्शन ड्यूटी भी करनी होगी।

अतिरिक्त ड्यूटी के रूप में शिक्षक करेंगे इलेक्शन कार्य

के के पाठक ने कहा है कि जिन शिक्षकों की इलेक्शन में ड्यूटी लगाई जाए वो इस बात का ध्यान रखें कि शाम 5 बजे के बाद ही उनकी ड्यूटी शुरू होगी। शिक्षक स्कूल के समय में अब कोई अन्य ड्यूटी नहीं कर सकेंगे, लेकिन ऐसा भी नहीं है कि शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्य से मुक्ति मिल जाएगी, बल्कि नए फरमान के अनुसार स्कूल की ड्यूटी खत्म करने के बाद अतिरिक्त ड्यूटी के रूप में इलेक्शन का कार्य करना पड़ेगा।

अपने नए फरमान को लेकर के के पाठक ने कहा है कि शिक्षकों को चुनावी ड्यूटी के लिए अतिरिक्त मानदेय मिलता है इसलिए उन्हें ड्यूटी भी अतिरिक्त करनी होगी। वहीं छुट्टियों में कटौती को लेकर राज्य के शिक्षक पहले से ही अपनी नाराजगी जता रहे थे कि शिक्षा विभाग ने अतिरिक्त ड्यूटी का पत्र जारी कर दिया है।

अपर मुख्य सचिव के के पाठक का ये आदेश तब आया है जब अपनी छुट्टियों में कटौती का राज्यभर के शिक्षक विरोध कर रहे हैं। शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार गर्मी की छुट्टियों के दौरान भी शिक्षकों को अब स्कूल में उपस्थित रहना होगा और इस दौरान शिक्षक प्रशासनिक कार्य करेंगे। गर्मी की छुट्टी सिर्फ छात्र-छात्राओं के लिए होगी।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article