शहर

राज्य सरकार ने बसों में महिलाओं को मुफ्त सवारी का दिया तोहफा, फिर भी मेट्रो में 30 फीसद यात्री बढ़े

कर्नाटक में महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा की व्यवस्था है। इसके बावजूद भी लोगों ने मेट्रो को ज्यादा महत्व दिया है और उसे ही चुना है। पिछले एक साल में कर्नाटक में मेट्रो यात्रियों की संख्या में 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : PTI

कर्नाटक में महिलाओं के लिए बस यात्रा मुफ्त होने के बावजूद लोगों ने मेट्रो को ज्यादा पसंद किया है। पिछले एक साल में मेट्रो में यात्रा करने वालों की संख्या में 30 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। कर्नाटक के परिवहन मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने बताया कि शक्ति गारंटी के तहत बस में महिलाओं के लिए यात्रा की मुफ्त व्यवस्था है, लेकिन इससे इतर मेट्रो में यात्रियों की संख्या में 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

मेट्रो यात्रियों की संख्या बढ़ी

कर्नाटक के परिवहन मंत्री रेड्डी ने कहा, ''पिछले एक साल में हमारी मेट्रो रेल में यात्रियों की संख्या में 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जनवरी 2023 में मेट्रो यात्रियों की संख्या 1.65 करोड़ थी और इससे 39.15 करोड़ राजस्व मिले थे। वहीं, अप्रैल 2024 में यात्रियों की संख्या दो करोड़ पहुंच गई और राजस्व बढ़कर 51.71 करोड़ पहुंच गया।''

लोगों ने मुफ्त बस यात्रा का भी उठाया लाभ

रामलिंगा रेड्डी ने पीएम मोदी के उस बयान पर भी जवाब दिया, जिसमें पीएम मोदी ने कहा था कि सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की व्यवस्था करने से मेट्रो पर नकारात्मक असर पड़ेगा। परिवहन मंत्री ने बताया कि 11 जून 2023 से लेकर 20 मई 2024 तक राज्य में 67.34 करोड़ मुफ्त यात्राएं की गई।

राजस्व भी बढ़ा

उन्होंने कहा कि 2023 की तुलना में 2024 में प्रति माह 35 लाख यात्रियों की वृद्धि हुई है। वहीं, मासिक राजस्व भी 1.10 करोड़ रुपये तक बढ़ा है। उन्होंने कहा कि आंकड़ों से पता चलता है कि शक्ति गारंटी की घोषणा से मेट्रो सेवा पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ा रहा है, बल्कि यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज हुई है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article