कानपुर

Kanpur: कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी यह खास सुविधा, अब मुसाफिर सीधे पहुचेंगे अपने प्लेटफार्म पर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 7, 2023, 07:55 PM IST

Kanpur Central Railway Station: यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर नई लिफ्ट और एस्कलेटर लगाए जा रहे हैं। कानपुर सेंट्रल स्टेशन के सभी प्लेटफार्म पर एस्कलेटर की सुविधा मिलेगी। कैंट साइड फुट ओवर ब्रिज पर भी एस्कलेटर लगाने का काम चल रहा है। नई लिफ्ट और एस्कलेटर लगने से यात्रियों को राहत मिलेगी।

Image

सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर स्वचलित सीढ़ियों की सुविधा

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी स्वचलित सीढ़ियों की सुविधा
  • स्टेशन पर कैंट साइड में बन रही स्वचलित सीढ़ी
  • यात्री अब सीधे जा सकेंगे अपने प्लेटफार्म


Kanpur Central Railway Station: उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर अब कैंट साइड से किसी भी प्लेटफार्म पर जाने और बाहर निकलने के लिए प्लेटफार्म नंबर एक पर जाने की जरूरत नहीं होगी। यहां अब आरपीएफ थाने के पास में स्वचलित सीढ़ी (एस्केलेटर) बनाई जा रही हैं। मार्च में यात्रियों को यह सुविधा मिलने लगेगी। अभी तक प्लेटफार्म नंबर एक पर बने दोनों पैदल यात्री पुल या सुरंग के रास्ते से होकर ही अलग-अलग प्लेटफार्म पर आना-जाना होता है। रेलवे स्टेशन के सिटी साइड में बाहरी तरफ दिल्ली और हावड़ा छोर पर फुटओवर ब्रिज पर चढ़ने के लिए सीढ़ियां और स्वचलित सीढ़ी दोनों हैं।

अमृत भारत स्टेशन के तौर पर कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन को विकसित करने के लिए कैंट साइड स्टेशन का ऐतिहासिक स्वरूप नहीं बदला जाएगा। आधुनिक स्वरूप सिटी साइड की ओर ही होगा। सिटी साइड की तरफ आलीशान इमारत, मॉल, मल्टीप्लेक्स और होटल रहेंगे।

नई लिफ्ट और एस्कलेटर लगने से यात्रियों को मिलेगी राहत

कानपुर मेट्रो की कनेक्टिविटी भी घंटाघर की ओर से ही होगी। सुतरखाने की तरफ का पार्सलघर भी तोड़ा जाएगा। यहां एक प्लेटफार्म का निर्माण किया जाएगा। आपको बता दें कि कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर मौजूदा समय में सिटी और कैंट साइड में छह एस्कलेटर लगे हैं। इसके अलावा विभिन्न प्लेटफार्म पर फुट ओवर ब्रिज से चढ़ने और उतरने के लिए चार लिफ्ट भी लगी हैं। यात्रियों की संख्या को देखते हुए लिफ्ट काफी कम है। लिहाजा अभी भी 80 फीसदी यात्री एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म जाने के लिए सब-वे और सीढ़ियों से जाते और आते हैं। स्टेशन पर नई लिफ्ट और एस्कलेटर लगने से इस समस्या का समाधान हो जाएगा, साथ ही यात्रियों को भी काफी राहत मिलेगी।

मार्च से यात्रियों को मिलेगी सुविधा

कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के निदेशक आशुतोष सिंह ने बताया कि सिटी साइड की ओर कैंट साइड से भी यात्री स्वचलित सीढ़ी के जरिए किसी भी प्लेटफार्म पर पैदल यात्री पुल से होकर आ और जा सकेंगे। मार्च से यात्रियों को यह सुविधा मिलने लगेगी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article