शहर

क्या आज रात धरने पर बैठे छात्रों पर होने वाली है कार्रवाई? दिल्ली पुलिस ने दिया बड़ा अपडेट

दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि चल रहे प्रदर्शनों के खिलाफ रात में किसी भी कार्रवाई की योजना नहीं है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।

Image

दिल्ली के जंतर मंतर पर जारी विरोध प्रदर्शन

दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि जंतर मंतर पर चल रहे छात्रों के विरोध प्रदर्शन के खिलाफ कार्रवाई की कोई योजना नहीं है। पुलिस ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दावों को खारिज करते हुए यह टिप्पणी की है। आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख ने दावा किया था कि सुरक्षाकर्मी प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई कर सकते हैं। पुलिस ने ’आप’ नेता के दावे के जवाब में ’एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, "जैसा कि बताया जा रहा है, आज रात विरोध प्रदर्शन पर कार्रवाई करने की दिल्ली पुलिस की कोई योजना नहीं है। आपको (केजरीवाल) सलाह दी जाती है कि किसी भी भ्रामक/असत्यापित जानकारी को फैलाने या प्रसारित करने से बचें।

इससे पहले दिन में, केजरीवाल ने ’एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, "आज शाम 6:30 बजे तक कनॉट प्लेस में सभी दुकानें बंद करने का आदेश और कड़ी सुरक्षा ! एम्बुलेंस की कतारें ! क्या केंद्र सरकार आज एक बार फिर जंतर-मंतर पर अपने छात्रों पर हमला कराएगी?

नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन (एनडीटीए) ने क्षेत्र और उसके आसपास मौजूदा स्थिति का हवाला देते हुए कनॉट प्लेस के सभी कार्यालयों, दुकानों और रेस्तरां को बृहस्पतिवार शाम 6:30 बजे तक अपने प्रतिष्ठान बंद करने की सलाह दी। व्यापारी संघ ने कहा कि यह निर्णय नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की टेलीफोन पर बातचीत के बाद लिया गया। उन्होंने कहा था कि कनॉट प्लेस में सभी वाणिज्यिक प्रतिष्ठान शाम 6:30 बजे तक बंद हो जाने चाहिए।

"दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनों को लेकर चल रही सभी अफवाहों का खंडन किया है। पुलिस की ओर से स्पष्ट किया गया है कि आज रात किसी भी कार्रवाई की योजना नहीं है। कृपया किसी भी अनवेरिफाइड जानकारी को साझा करने से बचें।"

"प्रदर्शन के संबंध में सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही 'कार्रवाई की योजना' पूरी तरह गलत और भ्रामक है। दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसी कोई योजना नहीं है। भ्रामक जानकारी फैलाना कानूनन गलत है, कृपया केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही ध्यान दें।"

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article