दूसरी गाड़ियों से आगे भेजे गए यात्री
उन्होंने बताया कि यह गाड़ी भरथना-साम्हो के बीच तकनीकी खराबी के कारण रुक गयी। इसके बाद एक राहत इंजन वहां 10:24 बजे पहुंचा और गाड़ी को भरथना स्टेशन पर लाया गया। उन्होंने बताया कि इस गाड़ी के यात्रियों को अलग-अलग ट्रेनों के जरिये कानपुर रवाना किया गया।
विशेष गाड़ी से वाराणसी भेजे गए यात्री
सिंह ने बताया कि यात्रियों को कानपुर से वाराणसी भेजने के लिए एक विशेष गाड़ी का करीब पौने तीन बजे दोपहर इंतजाम किया गया। यह गाड़ी वंदे भारत के यात्रियों को लेकर वाराणसी के लिए रवाना हुई। इस दौरान रेलवे ने यात्रियों की खान पान सम्बन्धी सभी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त प्रबंध किये।
(इनपुट-भाषा)
