कानपुर

Kanpur Murder: कानपुर में पांच महीने के बच्चे का मर्डर...मां बोली-सीता को पसंद नहीं था मेरा बेटा

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 19, 2022, 02:09 PM IST

Kanpur Child Murder: कानपुर के बिल्हौर में पांच महीने के मासूम बच्चे की अगवा करके हत्या करने की वारदात से सनसनी फैल गई। मासूम के पिता ने अपने बहनोई पर अपहरण के बाद हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, मासूम की मां ने अपनी ननद पर बच्चे की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Image

मासूम बच्चे के शव मिलने की सूचना पर मौके पर जमा भीड़

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • कानपुर के बिल्हौर में पांच महीने के मासूम की अगवा कर हत्या
  • घर से कुछ दूर नदी में मिला मासूम बच्चे का शव
  • घर में सोते हुए अचानक लापता हो गया था मासूम

Kanpur Child Murder: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के बिल्हौर में अपहरण करने के बाद पांच माह के मासूम बच्चे के कत्ल का मामला सामने आया है। मासूम बच्चे का शव घर से 200 मीटर दूर ईशन नदी में मिलने से हड़ंकप मच गया। बच्चे के लापता होने पर पीड़ित पिता ने अपने बहनोई के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी थी। जानकारी के अनुसार कस्बे के लालूपुरवा गांव में रिंकू निषाद नाम का युवक अपने परिवार के साथ रहता है। 14 नवंबर की दोपहर में रिंकू का पांच महीने का बेटा सुनील कमरे में सो रहा था। कमरे का बाहर से दरवाजा बंद किया हुआ था। अचानक वह लापता हो गया। पांच माह के मासूम की माता-पिता ने ग्रामीणों के साथ तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं कुछ भी पता नहीं चल पाया।

मासूम सुनील के न मिलने पर पीड़ित पिता रिंकू ने बांगरमऊ के रसूलपुर इलाके के मझगवां गांव में रहने वाले बहनोई देशराज पर बहन सीता से विवाद होने के चलते बेटे को उठाने का आरोप लगाया। उसने बहनोई के खिलाफ पुलिस में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने टीमें बनाकर मासूम की तलाश शुरू की।

पीड़ित पिता ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप

शुक्रवार को घर से कुछ दूर नदी में बच्चे का शव पड़ा दिखाई दिया। बच्चे का शव देख ग्रामीणों ने पुलिस को खबर दी। शव मिलने की सूचना पर रिंकू के परिजन भी नदी किनारे पहुंच गए। परिजनों ने शव की शिनाख्त सुनील के रूप में की। पीड़ित पिता रिंकू ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। उसका आरोप है कि पुलिस ने सुनील की तलाश में कोई तत्परता नहीं दिखाई। पुलिस ने उल्टा हम लोगों से तलाश करने के लिए कहा। एसीपी बिल्हौर आलोक सिंह ने बताया कि घटना में किसी परिचित का हाथ होने की आशंका है।

मासूम की मां का आरोप, सीता को पसंद न था बेटा

एसीपी बिल्हौर के अनुसार, रिंकू के बहनोई देशराज ने उसकी बहन सीता को छोड़ रखा है। जब से सीता पति के घर से आई है, तब से ही वह रिंकू के पास में रहती है। बताया जा रहा है कि सीता और रिंकू की पत्नी राजकुमारी के बीच अनबन रहती थी। राजकुमारी का आरोप है कि सीता को उसका बेटा पसंद नहीं था। उसने ही वारदात को अंजाम दिया है और अपने पति को फंसा दिया है। वहीं, इंस्पेक्टर अतुल कुमार सिंह के अनुसार शव एक से दो दिन पहले नदी में फेंकने की आशंका है। मासूम के शव पर चोट के निशान नहीं हैं, मामले की जांच चल रही है। जल्द खुलासा होगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'