Kanpur News: कानपुर के जीटी रोड का मंधना एलीवेटेड फ्लाईओवर लगभग तैयार है। पुल को बनाने के बाद अब इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। पुल पर सुरक्षा बंदोबस्त करने के साथ-साथ इसपर रंगाई और मार्किंग का काम किया जा रहा है। इसके बाद यहां लाइटिंग लगाई जाएगी। इसे जल्द से जल्द तैयार करने के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) के जिम्मेदारों ने 17 अप्रैल से इसे वाहनों के लिए खोलने की तैयारी की है। इस काम के पूरा होने के बाद आइआइटी गेट से अलीगढ़ तक जीटी रोड के चौड़ीकरण का काम पूरा किया जाएगा।
कानपुर के जीटी रोड के आइआइटी गेट से लेकर कन्नौज के मैनपुरी सीमा तक 132 किलोमीटर के चौड़ीकरण पूरा किया जा चुका है। मंधना के एलीवेटेड फ्लाईओवर का काम हाईटेंशन लाइन की शिफ्टिंग और पूर्वोत्तर रेलवे से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) न मिलने के चलते लंबे समय तक अधूरा पड़ा रहा।
जल्द पूरा हो जाएगा काम
हालांकि, अब तीनों स्पैन का काम करीब-करीब पूरा हो चुका है। यहां अब स्लैब की ढलाई करने के बाद उसकी तराई का काम किया जा रहा है। एनएचएआइ के परियोजना प्रबंधक अजय सिंह ने बताया कि पुल के आधार की मजबूती के लिए तराई का हो रहा है, जो जल्द पूरा किया जाएगा। इसके बाद एलीवेटेड फ्लाईओवर की फिनिशिंग, सुरक्षा के बंदोबस्त, सड़क की मार्किंग और लाइटिंग के काम किए जाएंगे।
एलीवेटेड फ्लाईओवर बनाकर तैयार
आपको बता दें कि जीटी रोड पर मंधना में बनाया गया एलीवेटेड रोड कराकर फोरलेन निर्माण की कमान एनएचएआइ के परियोजना निदेशक कानपुर-कन्नौज खंड को सौंपी गई थी। उसमें जीटी रोड का 72 किमी हिस्सा कन्नौज और 60 किमी कानपुर जिले में है। मंधना के एलीवेटेड फ्लाईओवर के 1.5 किमी हिस्से को छोड़कर बाकी का काम मंधना स्थित एलीवेटेड फ्लाईओवर पर बनाकर तैयार कर दिया गया है।
17 अप्रैल से एलीवेटेड फ्लाईओवर पर दौड़ेंगे वाहन
एनएचएआइ परियोजना निदेशक प्रशांत दुबे का कहना है कि अब पुल को सजाने-संवारने का कार्य एक-दो दिन में शुरू हो जाएगा। जो 15 अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा। 17 अप्रैल से वाहन एलीवेटेड फ्लाईओवर पर दौड़ने लगेंगे। जीटी रोड के फ्लाईओवर पर यातायात शुरू होने से अलीगढ़ तक जाना हो आसान हो जाएगा।
