पत्र के अनुसार, कानपुर शहर में 270 और ई-बसें दी जाएंगी। इसके साथ ही ई-बसों की चार्जिंग क्षमता के लिए एक और डिपो बनाया जाना प्रस्तावित किया गया है। जमीन मिलने के बाद दिसंबर तक डीपीआर बनवाकर भेजी जाए।
साउथ में तलाश की जा रही जमीन
शासन से मिले निर्देशों के मुताबिक, चार्जिंग डिपो के लिए विद्युत सबस्टेशन के समीप ही जमीन की मांग हुई है। इस बार कानपुर साउथ में जमीन की तलाश शुरू होगी। दक्षिण में एक भी चार्जिंग स्टेशन नहीं है। आपको बता दें कि, फजलगंज बस डिपो में चार्जिंग सेंटर का निर्माण किया गया है। कानपुर में ई बसों की संख्या बढ़ाने का मकसद लोगों को आरामदायक सफर कराना है। जब से शहर में ई बसों का संचालन शुरू किया गया है, तब से यात्रियों को काफी फायदा हुआ है।
