Kanpur News: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने कानपुर जीटी रोड के चौड़ीकरण में आने वाली अंतिम बाधा को भी पार कर लिया है। क्योंकि अब वाहनों की आवाजारी के लिए उत्तरीपुरा फ्लाईओवर को खोला जाएगा। यहां वाहनों की आवाजाही समय से पहले पूरी होगी। जानकारी के अनुसार उत्तरीपुरा फ्लाईओवर के ऊपर से एक हाई टेंशन लाइन जा रही थी। जिसके कारण ओवरलोड वाहन वहां से निकलते हुए उससे टकरा सकते थे। इस खतरे से बचने के लिए एनएचएआई ने इस लाइन को हटाने के लिए उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड को पत्र लिखा था।
समय से पहले हुआ कार्य पूरा
जागरण की खबर के अनुसार, एनएचएआई द्वारा हाईटेंशन लाइन को शिफ्ट करने के लिखे गए पत्र पर यूपीपीटीसीएल ने उसे जून के पहले सप्ताह में शिफ्ट करने की बात की थी। लेकिन यूपीपीटीसीएल ने तय समय से पहले काम पूरा कर दिया। जिसके चलते उत्तरीपुरा फ्लाईओवर को वाहनों की आवाजाही के लिए खोला दिया गया है।
जाम का झाम हुआ खत्म
हाईटेंशन लाइन के शिफ्ट होने के बाद उत्तरीपुरा फ्लाईओवर के खुलने से जाम का झाम भी खत्म हो गया है। लोगों को अब घूमकर जाने की आवश्यकता नहीं है। अब यात्री उत्तरीपुरा फ्लाईओवर का उपयोग कर अपने गंतव्य पर बिना जाम में फंसे कम समय में पहुंच सकेंगे।
पूरा हुआ जीटी रोड के चौड़ीकरण का कार्य
कानपुर के कल्याणपुर में स्थित आईआईटी के गेट से कन्नौज जिले के सीमा नवींगज तक 132 किमी जीटी रोड के चौड़ीकरण का काम किया जा रहा था। इस रोड को फोर लेन बनाने का कार्य कानपुर कन्नौज इकाई पर किया गया है। चौड़ीकरण के कार्य की एक बाधा हाईटेंशन लाइन थी। यूपीपीटीसीएल द्वारा उस लाइन को शिफ्ट करने के बाद जीटी रोड के चौड़ीकरण में आ रही अंतिम बाधा भी अब दूर हो गई है। अब बिना किसी परेशानी के कानपुर-कन्नौज से होते हुए मैनपुरी-अलीगढ़ व दिल्ली तक वाहन बिना जाम के दौड़ेंगे।
