कानपुर

सुहागरात बनी खौफ की रात! दूल्हे की चीख सुनकर कमरे में पहुंचे परिजन, अंदर के नजारे ने किया दंग

यूपी के फतेहपुर में सुहागरात पर दुल्हन ने चाकू से दूल्हे के नाजुक अंगो पर वार कर दिया। जिससे वह लहुलूहान हो गया। कमरे से चीख-पुकार सुनकर परिजन अंदर आए और दूल्हे को अस्पताल लेकर गए। बताया जा रहा है कि दुल्हन मंदबुद्धि है। पुलिस इस मामले में दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है।

Image

Meta AI

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में दूल्हे की शादी के बाद पहली रात खौफ की रात में बदल गई। सुहागरात के समय दूल्हे के साथ ऐसी घटना हुई, जिसने उसे सीधे अस्पताल पहुंचा दिया। दरअसल दुल्हन ने किसी बात पर नाराज होकर दूल्हे के नाजुक अंगो पर चाकू से हमला किया। जिससे वह खून से लथपथ हो गया। चीख-पुकार सुनकर जब परिजन कमरे में पहुंचे, तो बेटे की हालत देख दंग रह गए। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। दोनों पक्ष दुल्हन को मंदबुद्धि बता रहे हैं। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है।

4 महीने पहले सामूहिक विवाह में हुई शादी

फतेहपुर के खखरेरू थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले 21 वर्षीय युवक की कौशांबी के एक गांव की युवती से शादी हुई थी। दोनों की शादी 4 महीनें पहले एक सामूहिक विवाह सम्मेलन में हुई थी। जिसके बाद 5 जून को दूल्हा पक्ष बारात लेकर कौशांबी गया था। जहां दुल्हन को विदा कराने के बाद 6 जून को ये लोग घर वापस आ गए थे।

दुल्हन ने गुस्से में किया वार

शादी के बाद सुहागरात के लिए दूल्हा रात के करीब दो बजे कमरे मं पहुंचा। जहां किसी बात को लेकर दुल्हन गुस्से में आ गई। जिसके बाद उसने कमरे में रखे चाकू से दूल्हे के नाजुक अंग पर वार कर दिया। जिससे दूल्हा बुरी तरह जख्मी हो गया। परिजनों ने उसे कौशांबी के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। क्राइम इंस्पेक्टर श्याम सुंदर यादव ने बताया कि दोनों पक्ष थाने पहुंचे हैं। लड़की को मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मामले में तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article