शहर

Himachal Strike: ऑटोमेटेड टेस्टिंग सिस्टम के खिलाफ कांगड़ा में ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल, चक्का जाम करने की धमकी; स्कूलों में छुट्टी

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशनों (ATS) के खिलाफ निजी ट्रांसपोर्टरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। जिसके चलते स्कूल तक प्रभावित हुए हैं।

Image

धर्मशाला में बैंड-बाजे के साथ अनोखा प्रदर्शन

Photo : Times Now Digital

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में सोमवार को परिवहन व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। जिले के निजी ट्रांसपोर्टरों ने ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशनों (ATS) के खिलाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल (Himachal Strike) का बिगुल फूंक दिया है। इस हड़ताल का व्यापक असर जनजीवन पर देखा जा रहा है, विशेष रूप से स्कूली बच्चों और रोजाना दफ्तर जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ऑटोमेटेड टेस्टिंग सिस्टम (ATS) के खिलाफ फूटा गुस्सा

केंद्र सरकार के निर्देशों के तहत वाहनों की फिटनेस और पासिंग के लिए स्थापित किए गए 'ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशनों' (ATS) का ट्रांसपोर्टर कड़ा विरोध कर रहे हैं। ट्रांसपोर्ट यूनियन के प्रतिनिधियों का कहना है कि यह विरोध किसी व्यक्ति या संस्था के खिलाफ नहीं, बल्कि उस 'सिस्टम' के खिलाफ है जिसमें कई व्यावहारिक खामियां हैं। उनके मुताबिक, ऑटोमेटेड प्रणाली में वाहन पासिंग के दौरान कई ऐसी तकनीकी समस्याएं आ रही हैं, जिससे ट्रांसपोर्टरों का काम करना मुश्किल हो गया है।

स्कूलों में छुट्टी और सड़कों पर चक्का जाम की चेतावनी

हड़ताल के ऐलान के साथ ही कांगड़ा जिले के अधिकांश निजी स्कूलों ने एहतियातन आज छुट्टी घोषित कर दी है, क्योंकि स्कूल बसें और वैन सड़कों से नदारद हैं। ट्रांसपोर्टरों ने न केवल काम बंद रखा है, बल्कि विभिन्न स्थानों पर सड़क जाम करने की चेतावनी भी दी है। इससे निजी वाहनों से आवाजाही करने वाले लोगों के लिए भी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। धर्मशाला और आसपास के प्रमुख चौराहों पर पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।

टैक्सी ऑपरेटरों का 'बैंड-बाजा' वाला अनोखा विरोध

धर्मशाला में विरोध प्रदर्शन का एक अनोखा नजारा देखने को मिला। यहाँ टैक्सी ऑपरेटरों ने सरकार के प्रति अपना रोष जताने के लिए 'बैंड-बाजे' का सहारा लिया। ऑपरेटरों ने बैंड की धुन पर नाचते हुए और नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है, इसलिए वे इस अनोखे तरीके से अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं।

क्या है विवाद की जड़?

उल्लेखनीय है कि पुरानी मैन्युअल व्यवस्था को बदलकर अब मशीनीकृत यानी ऑटोमेटेड स्टेशनों के जरिए वाहनों की फिटनेस जांच अनिवार्य कर दी गई है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में ये केंद्र स्थापित किए गए हैं। ट्रांसपोर्टरों का आरोप है कि मशीनी जांच में छोटी-छोटी तकनीकी कमियों के कारण भी फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं मिल पा रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है।

Poonam Sharma
पूनम शर्मा author

पूनम शर्मा ने एचपीयू से मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री की है, करीब 2 साल से टाइम्स नेटवर्क के लिए हिमाचल ब्यूरो के रूप में काम कर रही हैं, 2008 में इंडिया टीवी से विशेष संवाददाता के रूप में अपना करियर शुरू किया था, पूनम को राजनीति, खेल, व्यवसाय और सिनेमा की ताज़ा ख़बरें कवर करना पसंद है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'