शहर

Kal Ka Mausam : 72 घंटे में मानसून पकड़ेगा रफ्तार, उत्तर भारत में आंधी-बारिश का पूर्वानुमान; लू-गर्मी से भी सावधान

कल का मौसम कैसा रहेगा (10 जून 2026) : मौसम विभाग ने 11 जून से उत्तर भारत और पहाड़ों पर मौसम में बदलाव के साथ आंधी बारिश की संभावना व्यक्त की है, जिससे तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। उधर, समूचे दक्षिण भारत में मानसून के सक्रियता से तेज तूफान और भारी बारिश का अलर्ट घोषित किया गया है। आईएमडी ने अगले कुछ घंटे में मानसून के उत्तर पूर्वी भारत की ओर बढ़ने की बात कही है। आइये जानते हैं देशभर में कल मौसम का हाल कैसा रहेगा?

Image

कल का मौसम

कल का मौसम : देश के विभिन्न राज्यों में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। दक्षिण भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री के बाद बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे का पूर्वानुमान जारी करते हुए तमिलनाडु, केरल, तटीय कर्नाटक समेत कई राज्यों में तेज तूफान और झमाझम बारिश होने की बात कही है। ये मानसूनी गतिविधियां महाराष्ट्र की ओर शिफ्ट होती नजर आएंगी। स्काईमेट ने बंगाल की खाड़ी की ओर से मानसून के उत्तर-पूर्वी भारत की तरफ बढ़ने की आशंका जताई है, जिससे असम समेत अधिकांश राज्यों में हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है। 11 जून से उत्तर भारत में बादलों की आवाजाही शूरू होगी और 12, 13 जून तक उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली के विभिन्न हिस्सों पर तेज धूल भरी आंधी के साथ मूसलाधार बारिश से मौसम बदल सकता है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। फिलहाल, अधिकांश उत्तरी राज्यों में लू और भीषण गर्मी का प्रकोप बना हुआ है। इधर, पहाड़ों पर चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से हल्की बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का खतरा जताया गया है।

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में भीषम गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। दिन में तेज गर्म हवाओं के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, शाम होते ही मौसम में बदलाव देखने को मिला और तेज आंधी के साथ बूंदाबांदी से मौसम खुशनुमा हुआ, जिससे लोगों को गर्मी से त्वरित राहत महसूस हुई। आईएमडी की मानें पिछले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। हालांकि, 11, 12 और 13 मई को आंधी-बारिश को लेकर संभावा व्यक्त की जा रही है। सीपीसीबी ने बताया कि एक्यूआई 160 के करीब है, जो मध्यम श्रेणी में आता है।

पूर्वोत्तर भारत में बारिश का अलर्ट

पूर्वोत्तर भारत में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो बंगाल की खाड़ी में मानसून के पूर्वोत्तर की ओर बढ़ने से असम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश और आंधी-तूफान की गतिविधियां बढ़ेंगी। इधर, छत्तीसगढ़, ओडिशा और मध्य प्रदेश के कुछ भागों पर मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। बारिश में तेजी के कारण तापमान में बड़ा परिवर्तन आने की संभावना है, जिससे गर्मी का असर धीरे-धीरे कम होने लगेगा।

दक्षिण भारत में मानसून सक्रिय

दक्षिण भारत में मानसून सक्रिय है, जिसके प्रभाव से केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह एवं लक्ष्यद्वीप में तेज आंधी-तूफान के बीच भारी बारिश की संभावना है। आईएमडी ने अगले कई दिनों तक मौसमी गतिविधियां जारी रहने का अनुमान है।

कर्नाटक में बारिश की संभावना

IMD ने कर्नाटक के तटीय जिलों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के एक्टिव होने के कारण अगले दो दिनों में भारी से भारी बारिश की संभावना जतायी है। दक्षिण कन्नड़ और उडुपी जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। उत्तर कन्नड़ में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। प्रशासन ने खराब मौसम के दौरान मछुआरों को समुद्री तटों पर नहीं जाने की सलाह दी है।

तमिलनाडु में भारी बारिश

तमिलनाडु के 10 जिलों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट घोषित किया गया है। आईएमडी ने नीलगिरि, कोयंबटूर, तिरुपुर, धर्मपुरी, सलेम, इरोड, डिंडीगुल, थेनी, तिरुनेलवेली और कन्याकुमारी जिलों के पश्चिमी घाट में 12 जून तक बारिश होने की अनुमान व्यक्त किया है। हालांकि, कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सिसस के आसपास पहुंचने से भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। चेन्नई के लिए गरज-चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय

केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय होने के कारण तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पथनमथिट्टा, अलप्पुझा, एर्नाकुलम, त्रिशूर, कोट्टायम, इडुक्की, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कासरगोड और कन्नूर जिलों में गरज के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार वाली हवाएं चलने और मध्यम स्तर की वर्षा होने का पूर्वानुमान जताया है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article