शहर

Kal Ka Mausam : 24 घंटे में IMD का बड़ा पूर्वानुमान, 22 राज्यों में आंधी-बारिश; ओलावृष्टि-वज्रपात से सावधान

कल का मौसम कैसा रहेगा (12 जून 2026) : उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बीच बादल राहत पहुंचा सकते हैं। आईएमडी ने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से दिल्ली से लेकर बिहार तक आंधी-बारिश की संभावना व्यक्त की है। पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड में मौसमी गतिविधियां होंगी। मानसून के सक्रिय होने से समूचे दक्षिण भारतीय और पूर्वोत्तर के राज्यों तूफानी हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट घोषित किया गया है।

Image

मौसम आज कल

कल का मौसम : मौसम विभाग ने अगले कई घंटे का पूर्वानुमान जारी करते हुए देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। खासकर, दक्षिण भारत में सक्रिय मानसून के चलते आंधी-तूफान और बारिश का सिलसिला बढ़ सकता है। ये मौसमी गतिविधियां पश्चिमी घाट से लेकर महाराष्ट्र और गोवा को भी भिगाएंगी। स्काईमेट ने मानसून के पूर्वोत्तर भारत की ओर शिफ्ट होने का अनुमान व्यक्त किया है। कहा जा रहा है कि अगले कुछ घंटे में यह असम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में तेज बारिश का कारण बनेगा, जिससे मौसम पूरी तरह बदल जाएगा। अनुमान है कि मध्य रात्रि तक मानसून झारखंड में प्रवेश करेगा। आईएमडी की मानें तो पहाड़ों पर एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो गया है, जिसके असर से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले भागों पर तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि और बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इधर, उत्तर भारत में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और विक्षोभ के असर से 11 जून की रात से दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, यूपी, बिहार, एमपी और राजस्थान के कुछ हिस्सों पर बादलों की आवाजाही शुरू होगी और धूल भरी आंधी के साथ कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश होगी। इस दौरान आकाशीय बिजली और ओले गिरने का खतरा बना रह सकता है। लिहाजा खराब मौसम के दौरान लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

राजस्थान में मौसम का हाल

राजस्थान में इन दिनों भीषण गर्मी का सितम झेल रहा है। हालांकि, मौसम विभाग एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से कुछ जिलों में आंधी बारिश का दौर फिर से शुरू होने की संभावना है। हालांकि, जोधपुर और बीकानेर संभाग के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने व अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री तक रहने का अनुमान है। कुछ स्थानों पर 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लू चलेगी। आईएमडी ने पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 11 जून से आंधी बारिश की गतिविधियां फिर बढ़ेंगी। 11 से 14 जून के दौरान जयपुर, अजमेर, बीकानेर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार की रात से मौसम थोड़ा नर्म हुआ, जिससे गुरुवार की सुबह गर्मी से मामूली राहत महसूस हुई। आईएमडी की मानें तो न्यूनतम तापमान 30 से गिरकर 23 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। आईएमडी ने अगले कुछ घंटे तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और तेज हवाओं, गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का अनुमान जताया है। बारिश के कारण गर्मी और लू से मामूली राहत मिल सकती है और पॉल्यूशन का स्तर भी कम हो सकता है। शुक्रवार को अगर मौसमी गतिविधियां हुईं तो अधिकतम तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सीपीसीबी के मुताबिक, वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 170 के आसपास है, जो ’मध्यम’ श्रेणी में आता है। सीपीसीबी की मानें तो, 0 से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 को संतोषजनक, 101 से 200 को मध्यम, 201 से 300 को खराब, 301 से 400 को अत्यंत खराब और 401 से 500 को गंभीर माना जाता है।

दक्षिण भारत में मानसून सक्रिय

दक्षिण भारत में मानसून सक्रिय है, जिसके असर से मौसमी गतिविधियां जारी हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कई घंटों तक केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अधिकांश भागों पर काले बादल छाए नजर आएंगे और गरज-चमक के साथ भारी बारिश होगी। तेज हवाओं और बारिश के कारण तापमान में बड़ी गिरावट आ सकती है। यही मानसून आगे पश्चिमी घाट से होते हुए महाराष्ट्र और गोवा में अच्छी खासी बारिश हो रही है। यह मौसम अगले कई दिनों तक एक्टिव रहेगा, जिससे लू और गर्मी से राहत की उम्मीद है। मौसम विभाग का मानना है कि मराठवाड़ा, कोंकण, गोवा और विदर्भ में बारिश का सिलसिला बढ़ सकता है।

झारखंड में मानसून की एंट्री

पूर्वोत्तर के राज्यों में मानसून सक्रिय होने जा रहा है। अधिकांश हिस्सों पर आंशिक असर है, जिससे बारिश की गतिविधियां जारी हैं। आईएमडी ने अगले 48 घंटे के दौरान ओडिशा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, असम, त्रिपुरा और मेघालय में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान और मूसलाधार बारिश की संभावना व्यक्त की है। अगले कुछ घंटे में मानसून झारखंड में प्रवेश करेगा, जिसके बाद तेज बारिश का दौर शुरू होगा। इसके प्रभाव से मध्य प्रदेश का मौसम भी बदलेगा। फिलहाल, मौसम में बदलाव से लू और भीषण गर्मी से त्वरित राहत की उम्मीद जताई जा रही है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article