शहर

कल का मौसम 15 July 2025: देशभर में बारिश का दौर जारी, यहां उमस भरी गर्मी करेगी परेशान

Kal Ka Mausam, 15 July 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: देशभर में भारी बारिश का दौर जारी है। देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लेकिन प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में उमस भरी गर्मी भी परेशान करेगी।

Image

मंगलवार 15 जुलाई को कैसी रहेगी मौसम की चाल

Photo : Times Now Digital

देश के लगभग हर कोने में इन दिनों झमाझम मानसूनी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज और कल यानी सोमवार 14 और मंगलवार 15 जुलाई को ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा आज सोमवार 14 जुलाई को दक्षिण-पूर्वी झारखंड और कल 15 जुलाई को छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

इसका कारण है पूर्वोत्तर राजस्थान और उससे सटे उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा दूसरा निम्न दबाव का भेत्र दक्षिण-पूर्व गंगीय पश्चिम बंगाल और उससे सटे बांग्लादेश के ऊपर स्थित है।

यहां भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को राजस्थान के कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। इस दौरान राज्य के कुछ इलाकों में 21 सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की जा सकती है। यही नहीं मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी आज यानी सोमवार 14 जुलाई से 20 जुलाई तक कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना जतायी है।

14 से 17 जुलाई के बीच जम्मू-कश्मीर में, 14 से 16 जुलाई तक पंजाब और 14 जुलाई को हरियाणा व चंडीगढ़ में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 16 से 20 जुलाई तक और राजस्थान में 14 से 17 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश में भी 13-15 जुलाई, त्तराखंड में 15 जुलाई, पश्चिमी राजस्थान में 16 जुलाई और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 16 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी IMD ने दी है।

मौसम विभाग ने अगले सात दिनों तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और कुछ मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने और बिजली कड़कने का अलर्ट जारी किया है।

पूर्वी और मध्य भारत का हाल

मौसम विभाग के अनुसार ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, दक्षिण पूर्वी झारखंड में आज और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में कल यानी 15 जुलाई को बहुत भारी बारिश हो सकती है। 14 से 18 जुलाई तक पश्चिमी मध्य प्रदेश और 14 से 20 जुलाई तक पूर्वी मध्य प्रदेश व ओडिशा के साथ ही 14-16 जुलाई तक बिहार, मंगलवार को अंडमान और निकोबार द्वीप समून में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 14-15 और 19-20 जुलाई को बहुत भारी वर्षा हो सकती है। पश्चिमी मध्य प्रदेश में आज, पूर्वी मध्य प्रदेश में बुधवार और गुरुवार, झारखंड में 14 से 16 जुलाई तक, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल में मंगलवार 15 जुलाई और बिहार में 15-16 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है। बिहार में आज भी हल्की से मध्य स्तर की बारिश हो सकती है।

पश्चिमी भारत में मौसम का हाल

IMD के मुताबिक कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट के इलाके, सौराष्ट्र, कच्छ में आज भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा आज और कल गुजरात क्षेत्र में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है। यही नहीं पश्चिमी बारत के कई अन्य हिस्सों में अगले पांच दिन तक हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है।

नॉर्थ-ईस्ट का हाल

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि उत्तर-पूर्वी राज्यों में अगले 7 दिन तक कई इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। इसके अलावा तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की भी संभावना है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ इलाकों में 14 से 16 जुलाई तक बहुत भारी बारिश हो सकती है। IMD के अनुसार मेघालय में कल यानी मंगलवार 15 जुलाई को बहुत भारी बारिश हो सकती है।

दक्षिण भारत में कैसा रहेगा मौसम

दक्षिण और प्रायद्वीपीय भारत में भी बारिश का दौर जारी है। आज सोमवार 14 से 20 जुलाई तक केरल, माहे, तमिलनाडु और कर्नाटक में बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मंगलवार 15 से 19 जुलाई तक तमिलनाडु और 19-20 जुलाई को लक्ष्यद्वीप के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। तटीय आंध्र प्रदेश में 18-20 जुलाई को और रायलसीमा में 18-19 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है।

इसके अलावा दक्षिण और प्रायद्वीपय भारत में गले पांच दिन तक तेज हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान हवा की स्पीड 40-50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अगले सात दिन केरल, माहे, लक्ष्यद्वीप, कर्नाटक, रायलसीमा के साथ ही तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के भी कुछ इलाकों में हल्की से मध्य स्तर की बारिश हो सकती है।

IMD के अनुसार 14-15 जुलाई को तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा के साथ ही आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में उमस भरी गर्मी परेशान कर सकती है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article