शहर

कल का मौसम 28 May 2025 : मूसलाधार बारिश के साथ तूफान पड़ेगा भारी! बिजली-पत्थर गिरने की चेतावनी; IMD का बड़ा अलर्ट

Kal Ka Mausam, 28 May 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर भारत में अगले 3 से 4 दिन मौसम सुहावना रह सकता है। मौसम विभाग ने 31 मई तक दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा-पंजाब, उत्तर प्रदेश-मध्य प्रदेश और बिहार समेत कई सीमावर्ती राज्यों में तेज आंधी के साथ बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान कहीं-कहीं आकाशीय बिजली और ओलावृष्टि का अलर्ट है। केरल में मानसून की मौजूदगी से दक्षिण और पश्चिमी राज्यों में बारिश का दौर जारी है। वहीं, पूर्वोत्तर के राज्यों में भी मौसमी गतिविधियां होने के संकेत दिए गए हैं।

Image

कल का मौसम

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : प्री मानसून की सक्रियता से कई राज्यों में मौसमी गतिविधियां दिखाई दे रही हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान मौसम के करवट लेने के संकेत दिए हैं। हालांकि, पिछले दिनों केरल में मानसून (Monsoon) की एंट्री के बाद दक्षिण-पश्चिमी राज्यों में बारिश (Rain) का दौर जारी है। आईएमडी ने उत्तर भारत के दिल्ली-एनसीआर, बिहार, यूपी-एमपी, पंजाब-हरियाणा, राजस्थान में आंधी के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। अगर, पूर्वानुमान सही साबित होता है तो लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। कहीं-कहीं ओलावृष्टि के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा, पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में भी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। 28 मई को महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात, केरल, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा तो वहीं, पूर्वोत्तर के राज्यों में बादल मेहरबान रहेंगे। उधर, सिक्किम, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के अधिकतर हिस्से खराब मौसम की चपेट में रहेंगे।

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली28 °C37 °C
मुंबई26 °C29 °C
भोपाल27 °C38 °C
पटना28 °C34 °C
लखनऊ 29 °C36 °C
जयपुर 32 °C39 °C
बेंगलुरु21 °C28 °C
चेन्नई29 °C35 °C
शिमला15 °C24 °C
देहरादून22 °C31 °C
कश्मीर11 °C 18 °C

यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आने वाले दिनों में बारिश हो सकती है। आईएमडी ने पूर्वानुमान जताया है कि 31 मई तक प्रदेश में बारिश होने की संभावना जताई है। आज भी बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है। इस दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में हलाओं के थमने से उमस होगी तो कही हवाएं और बारिश मौसम को सुहावना रखेंगी। कई जिलों में हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे होगी। हालांकि, अगले 72 घंटों में तापमान में बढ़ोतरी देखी जा सकेगी। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में 18 जून तक मानसून के पहुंचने के संकेत दिए हैं। फिलहाल, अच्छी बारिश होने से किसान खरीब की फसल बो सकेंगे। अच्छी नमी होने से मवेशियों के लिए चारा और मक्के, उड़द समेत अन्य फसलें ली जा सकेंगी।

मौसम

मौसम

दिल्ली कल का मौसम

दिल्ली में वीकेंड पर हुई बारिश के बाद अब मौसम सुहावना है। लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली है। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान जताया है। अभी अगले 3 से 3 दिन बादलों की आवाजाही का दौर जारी रहेगा। हालांकि, आज आंधी तूफान की संभावना कम है, लेकिन कल यानी बुधवार को आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है, जो 30 मई तक जारी रहेगी। इसके बाद प्री मानसून की गतिविधियों पर विराम लगेगा।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

बिहार में मौसमी गतिविधियां जारी हैं। राज्य के कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने करीब 14 जिलों में आकाशीय बिजली (ठनका) गिरने और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं मौसम को खुशनुमा बनाए रखेंगी, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

आकाशीय बिजली

आकाशीय बिजली

राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग ने आगामी दिनों में राजस्थान के कई इलाकों में आंधी चलने और बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है। हालांकि इस दौरान बाकी भागों में तापमान बढ़ेगा। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, बादलों की गरज के साथ आंधी चलने और हल्की बारिश होने का दौर राज्य में कहीं-कहीं आगामी 3-4 दिन जारी रह सकता है। इसके अनुसार, 27 से 29 मई के दौरान जोधपुर, बीकानेर संभाग, उदयपुर, कोटा, जयपुर संभाग के कुछ भागों में बादलों की गरज के साथ आंधी चलने व कहीं-कहीं हल्की या मध्यम बारिश होने की संभावना है। विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकतर भागों में आगामी दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने तथा पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने की संभावना है। इस दौरान कहीं कहीं लू का दौर जारी रहेगा। मंगलवार की सुबह तक, बीते चौबीस घंटे में राज्य में कहीं कहीं हल्की वर्षा दर्ज की गई। सबसे अधिक 20 मिलीमीटर बारिश कुशलगढ़ (बांसवाड़ा) में हुई।

मुंबई में भारी बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले 24 घंटे में मुंबई और उपनगरों में मध्यम से भारी बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। अलग-अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाओं तथा गरज के साथ बारिश की संभावना है। आईएमडी ने सोमवार को कहा था कि दक्षिण-पश्चिमी मानसून अपनी सामान्य तारीख से 16 दिन पहले मुंबई पहुंच गया है और 1950 के बाद से पहली बार इसका इतनी जल्दी आगमन हुआ है। बीएमसी के अनुसार, मंगलवार को अपराह्न 12 बजकर 13 मिनट पर 4.88 मीटर ऊंची लहरें उठने की आशंका है तथा रात 11 बजकर 56 मिनट पर 4.18 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती है।

बारिश

बारिश

कर्नाटक में बारिश का अलर्ट

कर्नाटक के अधिकतर जिलों में मानसून का असर है। कई दिनों से बारिश का दौर जारी है। मंगलवार के लिए दक्षिण कन्नड़ जिले में मौसम विभाग द्वारा जारी ‘रेड एलर्ट’ के बीच पूरे जिले में पिछले चौबीस घंटे में 144.5 मिमी. वर्षा दर्ज की गयी, जिससे जिले के अनेक इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गयी। अधिकारी ने बताया कि शहर के कई इलाकों से जल भराव की खबरें हैं।इस बीच मंगलवार के लिए भी ‘रेड एलर्ट’ जारी करते हुए मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 48 घंटों में तटीय क्षेत्र में भारी बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article