शहर

कल का मौसम 27 June 2025 : वीकेंड पर बादल छाएंगे घनघोर, आंधी के साथ बारिश होगी ताबड़तोड़; मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

Kal Ka Mausam, 27 June 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर भारत में मानसून के दस्तक देने के बाद पिछले कई दिनों से आसमान पर बादल छाए हुए हैं, लेकिन पूर्वानुमान के हिसाब से बारिश नहीं हो रही है। हालांकि, मौसम विभाग ने इस सप्ताह के अंत तक मौसमी गतिविधियां तेज होने का अलर्ट जारी किया है, जिसके तहत बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा-पंजाब और दिल्ली-एनसीआर में मध्यम से भारी बारिश और आकाशीय बिजली जैसी घटनाएं होने की संभावना है। इधर, पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भीषण बारिश, बादल फटने और लैंडस्लाइड जैसी घटनाओं से जनजीवन पर बुरा असर है। उधर, दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के राज्यों के साथ महाराष्ट्र और गुजरात में मानसूनी बारिश का दौर जारी रहने की चेतावनी है।

Image

कल का मौसम

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : मौसम के रुख बदलने से गर्मी के तेवर कुछ ठंडे पड़े थे, लेकिन उमस ने एक बार फिर बेचैनी बढ़ा दी है। खासकर, उत्तर भारत में मानसून की एंट्री के बाद तेज बारिश का पूर्वानुमान था, जिसे बादलों ने झुठला दिया। हालांकि, आईएमडी ने 27 जून से मौसमी गतिविधियां तेज होने की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग के मुताबिक, वीकेंड में दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान और हरियाणा-पंजाब में काले बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। इस दौरान तेज हवाओं के साथ मानसूनी बारिश मौसम को सुहावना बना सकती है। ये दौर 2 जुलाई तक जारी रहने के संकेत हैं। स्काईमेट ने अगले 24 घंटों का अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में भारी बारिश होगी। इस दौरान बादल फटने, लैंडस्लाइट और नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी का खतरा रहेगा। इसी प्रकार की बारिश महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़ और गोवा में दर्ज की जाएगी। उधर, दक्षिण और पूर्वोत्तर के राज्यों तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल, कर्नाटक, असम, ओडिशा, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में भारी बारिश का अनुमान व्यक्त किया गया है। मूसलाधार बारिश से नदियां ऊफान पर आ सकती हैं।

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
पटना29 °C35 °C
लखनऊ29 °C36 °C
दिल्ली29 °C36 °C
मुंबई26 °C29 °C
जयपुर 28 °C33 °C
भोपाल 23 °C29 °C
देहरादून24 °C29 °C
शिमला18 °C23 °C
कश्मीर 12 °C17 °C
चंडीगढ़29 °C34 °C
चेन्नई28 °C36 °C

यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज नर्म होने लगा है। हालांकि, पूर्वानुमान के मुताबिक, बारिश नहीं हो रही है। मानसून की रफ्तार कम हुई है, जिससे चिंताएं बढ़ गई हैं। हालांकि, मौसम विभाग ने राज्य के कुछ हिस्सों में अगले 5 दिन तक गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी की मानें तो अगले सप्ताह तक मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगा, जिसके बाद भारी बारिश के आसार बनेंगे। बांदा, चित्रकूट, कानपुर, कानपुर नगर, झांसी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, फतेहपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, बस्ती, बहराइच, गोंडा, गोरखपुर, देवरिया, आगरा, मथुरा, बरेली, नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मेरठ, हापुड़ और अलीगढ़ समेत पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई जिलों में बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। हालांकि, बारिश के साथ उमस का स्तर भी बढ़ेगा।

दिल्ली में कल का मौसम

दिल्ली-एनसीआर के मौसम में फिर से उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। गुरुवार सुबह तेज धूप और उमस ने हालत खराब कर दी। हालांकि, मौसम विभाग ने 27 जून को गरज चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 28 जून से 2 जुलाई तक मौसम के अधिक सक्रिय रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। कमोबेश मौसम के यही हालात नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में रहने के संकेत हैं, जिससे गर्मी से काफी राहत मिलेगी।

राजस्थान का मौसम

राजस्थान के कई इलाकों में गरज के साथ हल्की से भारी बारिश दर्ज की जा रही है। जयपुर स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान मध्यम बारिश और कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज की जाएगी। पश्चिमी विक्षोभ के असर से इस दौरान वज्रपात का खतरा भी बना रहेगा। लिहाजा, घरों से बाहर निकलने पर सावधान रहेंगे।

बिहार का मौसम

बिहार में मानसून के सक्रिय होने से बारिश की संभावनाएं प्रबल हैं। मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान ने पश्चिमी चंपारण, खगड़िया, बेगूसराय, मुंगेर, भागलपुर, बांका, किशनगंज, खगड़िया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, अररिया और पूर्णिया में बारिश के साथ ठनका गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लिहाजा, पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचना होगा। इस दौरान तेज हवाएं मौसम को सुहावना बनाएंगी, जिससे गर्मी और उमस से राहत मिलेगी।

हिमाचल प्रदेश का मौसम

हिमाचल प्रदेश में मौसम का रुख खतरनाक हो चला है। कई जगह भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हैं। बुधवार को राज्य के कांगड़ा और कुल्लू जिलों में बादल फटने से अचानक आयी बाढ़ में 10 लोग बह गए और 2 लोगों की मौत होने की खबर है। मौसम विभाग ने अगले कई दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बादल फटने और लैंडस्लाइड जैसी संभावनाएं व्यक्त की जा रही हैं।

जम्मू-कश्मीर में बारिश

जम्मू-कश्मीर में बारिश का दौर जारी है। रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ी पर भूसख्लन से माता वैष्णों देवी यात्रा मार्ग अवरुद्ध बाधित हो गया, जिससे भक्तों को खासी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मौसम खराब होने की वजह से हेलीकॉप्टर सेवा भी निलंबित चल रही हैं। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

मुंबई का मौसम कैसा है?

मौसम विभाग ने दक्षिणी-पश्चिमी मानसून के असर से महाराष्ट्र और गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, पहले से ही दोनों ही राज्यों के विभिन्न हिस्सों में तेज बारिश दर्ज की जा रही है। खासकर, मुंबई में अत्यधिक बारिश के कारण जलभराव की समस्या बीएमसी के लिए चिंता का सबब बनती जा रही है। इसके अलावा समुद्र में हाईटाइट की खतरा भी बना हुआ है। शहर में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया जा रहा है। कमोबेश ऐसा ही मौसम मध्य प्रदेश में देखा जा रहा है। राज्य के ग्वालियर, भिंड, मुरैना, छतरपुर, भोपाल, इंदौर, दमोह और बीना-बबीना समेत कई इलाकों में बादलों के छाए रहने के साथ बारिश का पूर्वानुमान है। कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना व्यक्त की जा रही है।

केरल में मानसूनी बारिश का अलर्ट

केरल में मानसूनी बारिश ने तेजी पकड़ ली है। एर्नाकुलम, इडुक्की तथा त्रिशूर जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश से सड़कें जलमग्न हो गईं। आईएमडी ने 7 जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ घोषित किया है। आईएमडी ने कोल्लम, पथनमथिट्टा, अलप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, एर्नाकुलम और त्रिशूर जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। ऑरेंज अलर्ट का मतलब 11 सेंटीमीटर से 20 सेंटीमीटर तक की बहुत भारी बारिश होने का अनुमान होता है। वायनाड जिले में मुंडक्कई-चूरलमाला क्षेत्र में भारी बारिश के कारण चूरलमाला नदी का जलस्तर बढ़ गया है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article