शहर

कल का मौसम : 23 जुलाई को मौसम रहेगा तूफानी, बादल फटेंगे गिरेगा झमाझम पानी; IMD की बड़ी चेतावनी

Kal Ka Mausam, 23 जुलाई 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : मानसूनी बारिश से देशभर में मौसम का मिजाज खुशनुमा बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 23 घंटे के दौरान उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा-पंजाब, दिल्ली-एनसीआर, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बादल फटने, आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अनुमान जताया है। आईएमडी ने दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर समेत महाराष्ट्र और गुजरात में तेज मौसमी गतिविधियां होने का अलर्ट जारी किया है।

Image

कल का मौसम

Kal Ka Mausam (कल का मौसम कैसा रहेगा) : सफेद आसमान पर काले बादलों की चादर चढ़ी हुई है। समूचा देश मानसूनी गतविधियों की चपेट में है। कहीं हल्की बारिश मौसम को खुशनुमा बना रही है तो कहीं भारी बारिश तबाही बनकर टूट रही है। नॉर्थ, नॉर्थ ईस्ट, साउथ और वेस्ट तक बाढ़ का खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग ने 22, 23 और 24 जुलाई से आगे तक राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा-पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में बादलों की गरज-चमक के साथ भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। इस दौरान तेज हवाओं यानी आंधी-तूफान के साथ आकाशीय बिजली गिरने बाढ़ का खतरा बना रहेगा। लिहाजा, खराब मौसम के दौरान सुरक्षित रहने की आवश्यकता रहेगी। उधर, पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बादलों के फटने और मूसलाधार बारिश का अलर्ट है। यहां लैंडस्लाइड और अचानक बाढ़ की चेतावनी है। स्काईमेट ने अगले 24 घंटे के दरम्यान केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना, महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा में झमाझम मानसूनी मेघ बरसने के संकेत दिए हैं। पूर्वोत्तर की बात करें तो असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, सिक्किम, मेघालय और पश्चिम बंगाल में अतिवृष्टि होने का अनुमान है।

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली27 °C32 °C
भोपाल 27 °C31 °C
जयपुर 26 °C32 °C
मुंबई28 °C29 °C
लखनऊ28 °C34 °C
पटना29 °C35 °C
हैदराबाद23 °C29 °C
चेन्नई28 °C32 °C
देहरादून24 °C28 °C
शिमला18 °C22 °C
कश्मीर12 °C14 °C

यूपी में कल का मौसम

उत्तर प्रदेश में तेज मौसमी गतिविधियां जारी हैं। आईएमडी के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मुरादाबाद, बिजनौर, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मेरठ, अमरोहा, रामपुर, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बरेली, कानपुर, कानपुर देहात, अलीगढ़, कासगंज, आगारा, रायबरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, फिरोजाबाद, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, झांसी, ललितपुर, सुलतानपुर, अमेठी, मथुरा, हाथरस, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, कौशांबी, प्रतापगढ़, प्रयागराज समेत राज्य के करीब 52 जिलों में गरज चमक के साथ आंधी-तूफान और वज्रपात का अलर्ट है।

बिहार कल का मौसम

बिहार में मानसूनी बारिश सक्रिय है। मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकांश भागों में 23 जुलाई को तेज हवाओं, गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी है। इस दौरान गया, समस्तीपुर, शेखपुरा, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, मुंगेर, नवादा, पटना और पूर्वी चंपारण-पश्चिमी चंपारण समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। भीषण बारिश के कारण राज्य की कई प्रमुख नदियां उफान पर हैं।

दिल्ली-एनसीआर का मौसम

दिल्ली-एनसीआर काले बादलों से ढका हुआ है। मंगलवार सुबह से ही मौसम का मिजाज नर्म बना हुआ है। हल्की हवाओं के साथ गिरी बौछारों से मौसमी बहार लौट आई, जिसने गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को राहत मिली। बारिश से अधिकतम तापमान लगभग 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। मौसम विभाग की मानें तो अगले 6 दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। 24, 25 से 27 जुलाई तक आसमान बादलों से ढका रहेगा और हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी।

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में कई दिनों बाद एक बार फिर बादल झमाझम बरसने को तैयार हैं। आईएमडी ने मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक, अगले दो दिनों तक दिल्ली में हल्की से मध्यम हवाओं के साथ बारिश का पूर्वानुमान है। हालांकि, कई जगहों पर गरज चमक के साथ मूसलाधार बारिश भी हो सकती है। यानी बुधवार से मौसम और खुशनुमा हो सकता है।

राजस्थान में कैसा है मौसम

राजस्थान में चक्रवाती हवाओं के दबाव के कारण मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार से वीकेंड तक रुक-रुक कर बारिश जारी रहेगी। भारी बारिश के लिए राज्य के कई हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट है। अगले 24 घंटों में भारी बारिश हो सकती है, जिससे सड़कों, नालों और निचले इलाकों में बाढ़ आ सकती है। बुधवार को अजमेर, उदयपुर, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर एवं कोटा संभाग के कुछ भागों में बादल गरजने के साथ हल्की एवं मध्यम बारिश होने की संभावना है। राजस्थान में 27 से 30 जुलाई के दौरान भारी बारिश की गतिविधियों में पुनः बढ़ोतरी होने के आसार हैं।

जम्मू-कश्मीर का मौसम

जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी से लेकर मैदानी क्षेत्र बारिश देख रहे हैं। रियासी जिले में भारी बारिश के कारण सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया गया है। धरहाली और साकतोह नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी के कारण कई निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति है। आईएमडी ने जम्मू से लेकर श्रीनगर और अन्य पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

हिमाचल प्रदेश का मौसम कैसा है?

हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी है। शिमला, कांगड़ा, ऊना, मंडी समेत कई जिलों में आसमानी आफत बरस रही है। खासकर, कुल्लू जिले में भयंकर बारिश और तूफान के बाद लैंडस्लाइड से तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। भरारी , बर्थिन , स्लैपर, नादौन, जोगिंदरनगर, अघार, कसौली, देहरा गोपीपुर, घाघस, मुरारी देवी और मलरांव में बारिश दर्ज की जा रही है। राज्य के विभिन्न जिलों में तकरीबन 400 से अधिक सड़कें लैंडस्लाइड या बाढ़ की वजह से अवरुद्द हैं। राहत एवं बचाव टीमें अपना काम कर रही हैं। कुछ इसी तरह का मौसम उत्तराखंड में देखने को मिल रहा है। करीब 23 जगह बादल फटने और अचानक बाढ़ आने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है।

मेघालय में कितनी बारिश?

मेघालय के भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी है। आईएमडी ने कहा कि पूर्वी खासी हिल्स, पश्चिमी जयंतिया हिल्स और पूर्वी जयंतिया हिल्स जिलों में तूफान के साथ मेघ गर्जन और चमक के साथ भीषण बारिश का अनुमान है। अत्यधिक बारिश के कारण भूस्खलन, अचानक बाढ़ और सड़कों के फटने जैसी घटनाएं हो सकती हैं। लिहाजा, तेज बारिश में सतर्क रहने और यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। कमोबेश ऐसा ही मौसम पूरे पूर्वोत्तर के राज्यों में देखा जा रहा है। ब्रम्हापुत्र समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है, जिससे तराई क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article