शहर

Kal Ka Mausam : संडे को बादल बरसेंगे मूसलाधार, 19 राज्यों में आंधी-तूफान, वज्रपात; मौसम विभाग का आया अलर्ट

कल का मौसम कैसा रहेगा (23 अगस्त 2026) : अगले 48 घंटे के दौरान उत्तर भारतीय राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उधर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी से मैदानी इलाकों तक तेज पानी बरसने और लैंडस्लाइड की चेतावनी है। स्काईमेट ने दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में तेज वर्षा का पूर्वानुमान है।

Image

मौसम आज-कल

कल का मौसम कैसा रहेगा : मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तर भारत में अगले कई दिनों तक मौसमी गतिविधियां जारी रहने का अनुमान है। खासकर, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार के अधिकांश जिलों में बादलों की आवाजाही रहेगी और कई हिस्सों मेघ गर्जन के साथ मध्यम से भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इस दौरान कई नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी से बाढ़ का खतरा बना रहेगा। वहीं, पहाड़ों पर सक्रिय मानसून रहने से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अधिकांश भागों पर तेज वर्षा का क्रम जारी रहेगा, जिससे लैंडस्लाइड का खतरा बना रहेगा। स्काईमेट ने पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में मौसमी गतिविधियां जारी रहेंगी। उधर, दक्षिण भारत के समुद्र तटीय भागों पर तेज पानी बरसने की संभावना बनी हुई है। कमोबेश ऐसा ही मौसम गुजरात और महाराष्ट्र के कई जिलों में देखा जाएगा।

दिल्ली-एनसीआर में कल का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में मानसून सक्रिय है। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को हल्की से मध्यम बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। इस बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों तक यह राहत बनी रहेगी और लगातार बादल छाए रहने की संभावना है। 23 अगस्त को आसमान में सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 25, 26 और 27 अगस्त के लिए 'आंशिक रूप से बादल छाए रहने' का पूर्वानुमान जारी किया है। लगातार हो रही बारिश और हवा के बदले रुख के चलते दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर काफी हद तक कम हो गया है। सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक, अधिकांश इलाकों का वायु गुणवत्ता सूचकांक अब ग्रीन और यलो जोन में पहुंच गया है।

पूर्वोत्तर और दक्षिण में भारी बारिश का अलर्ट

पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश से बाढ़ की त्रासदी देखी जा रही है। हालांकि, कुछ हिस्सों पर हालात बेहतर हो रहे हैं। आईएमडी ने अगले 48 घंटे के दौरान असम, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, नागालैंड, मेघालय, त्रिपुरा, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों पर गरज-चमक के बीच भारी बारिश रिकॉर्ड की जाएगी। इस दौरान तूफानी हवाओं के साथ आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा। लिहाजा, मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान लोगों को सावधान रहने के लिए कहा है। उधर, दक्षिण भारतीय राज्यों में मानसूनी गतिविधियां जारी रहने का अनुमान है। अगले दो दिन तक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मूसलाधार वर्षा का क्रम जारी रहेगा। लोगों को समुद्र तटीय भागों पर लोगों को जाने से रोका गया है।

गुजरात में मानसून सक्रिय

गुजरात में मानसून की गतिविधियां जारी हैं। मौसम विभाग ने राज्य के सभी जिलों में अगले सात दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया है। अहमदाबाद में भी इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। विभाग के अनुसार, फिलहाल गुजरात के आसपास कोई मजबूत बारिश कराने वाला सिस्टम सक्रिय नहीं है, इसलिए आने वाले दिनों में व्यापक रूप से भारी बारिश की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों के पूर्वानुमान में गुजरात राज्य के सभी जिले शामिल हैं और सभी जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है।

तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट

तमिलनाडु में मध्यम बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान, बिजली चमकने और तेज हवाओं का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग की ताजा जानकारी के अनुसार, रविवार तक चेन्नई, चेंगलपट्टू, तिरुवल्लुर, कांचीपुरम और रानीपेट जिलों में बारिश होने की संभावना है। चेन्नई में शनिवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है। शाम या रात के समय शहर के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान और बिजली कड़कने के साथ मध्यम बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। तमिलनाडु के बाकी हिस्सों के साथ-साथ पुडुचेरी और कराईकल में तापमान मौसमी औसत के आसपास रहने की उम्मीद है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article