शहर

कल का मौसम 21 April 2025 : फिर आएगा आंधी तूफान, बारिश के साथ ओलों की होगी बौछार, IMD ने जारी किया अलर्ट

Kal Ka Mausam, 21 April 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: मौसम विभाग ने अगले एक दो दिन तक मौसमी गतिविधियां होने की चेतावनी जारी की है। पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में आंधी- बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना व्यक्त की गई है। इधर, यूपी, बिहार, हरियाणा-पंजाब और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में बादलों की आवाजाही के साथ तेज हवाएं और बारिश का पूर्वानुमान है। कमोबेश यही हालत पूर्वोत्तर के राज्यों में देखने को मिलेंगे।

Image

कल का मौसम

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : पहाड़ों में पश्चिमी के एक्टिव होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है। खासकर, कश्मीर के ऊपरी इलाकों में फिर से बर्फबारी होने के साथ मैदानी इलाकों सहित घाटी के अन्य हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। आईएमडी ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में तेज हवाएं, भारी बारिश और बिजली गिरने के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। इसका असर मैदानी राज्यों हरियाणा-पंजाब, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में रहेगा, जिससे आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है, जिससे बचकर रहने की जरूरत है। इसके असर से एक दो दिन गर्मी से थोड़ी राहत रहेगी। कमोबेश यही हालत पूर्वोत्तर के राज्यों अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उडीसा, असम समते कई राज्यों में देखने को मिलेंगे, जहां तेज आंधी के साथ बारिश होगी। उधर, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और झारखंड में मौसमी गतिविधियां जारी रहेंगी। लेकिन, राजस्थान और गुजरात-महाराष्ट्र में लू का असर रहेगा।

यूपी कल का मौसम

उत्तर प्रदेश में 21 अप्रैल को मौसम बदला-बदला सा रहेगा। पश्चिमी यूपी में धूल भरी आंधी के साथ बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। हालांकि, बारिश की संभावना कम है। फिर भी बूंदाबांदी हो सकती है। पूर्वी यूपी के प्रयागराज, कुशीनगर और गाजीपुर समेत निकट के जिलों में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने और गरज चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। लेकिन, आने वाले दिनों में बुंदेलखंड समेत पूर्वी और मध्य यूपी में तापमान बढ़ेगा, जिससे भीषण गर्मी का एहसास होगा। हालांकि, कानपुर और उसके आसपास के जिलों में तेज धूप और गर्म हवाएं चल रही हैं।

दिल्ली में कल का मौसम

दिल्ली में रविवार सुबह गर्मी रही और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से 4.4 डिग्री अधिक है। आज और कल के लिए मौसम विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है। आईएमडी ने बताया कि 22 अप्रैल को भी दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाएं चलने से मौसम थोड़ा नर्म रहेगा। गर्मी से काफी हद तक राहत मिलेगी। लेकिन 23 अप्रैल से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होने से गर्मी का स्तर बढ़ेगा।

सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में एक्यूआई 147 रहा जो मध्यम श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।

बिहार का मौसम कैसा है?

बिहार के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। राज्य के दक्षिणी हिस्सों में 21 अप्रैल तेज हवाओं आंधी के साथ मध्यम बारिश की संभावना है। आईएमडी ने पटना, गया और भागलपुर जैसे इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने और पेड़ उखड़ने की चेतावनी जारी है, जिससे तापमान में नमी बनी रहेगी।

कश्मीर में कैसा है मौसम

कश्मीर के ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में फिर से हिमपात हुआ, जबकि मैदानी इलाकों सहित घाटी के अन्य हिस्सों में बारिश हुई। उत्तरी कश्मीर के बांदीपुरा जिले के तुलैल और गुरेज तथा दक्षिणी कश्मीर के सिंथन टॉप में रात भर हिमपात हुआ। श्रीनगर सहित घाटी के अधिकांश भागों में बारिश हुई। रविवार शाम तक अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या हिमपात, छिटपुट स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा, तथा गरज के साथ छींटे पड़ने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। सोमवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। जम्मू कश्मीर भारी बारिश के कारण अलग-अलग जगहों पर आई बाढ़ में तीन लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। लगातार बारिश के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाशरी और बनिहाल के बीच करीब एक दर्जन स्थानों पर भूस्खलन और मिट्टी धंसने की घटनाएं हुईं जिनके कारण यातायात को रोक दिया गया।

श्रीनगर हवाई अड्डे पर उड़ानें स्थगित

श्रीनगर हवाई अड्डे पर छह उड़ानें रद्द कर दी गईं। कोलकाता और दिल्ली से आने वाली इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द कर दी गईं जिसके परिणामस्वरूप उनकी प्रस्थान उड़ानें भी रद्द की गईं। खराब मौसम के कारण इंडिगो ने श्रीनगर से जम्मू जाने वाली उड़ान भी रद्द कर दी। स्पाइसजेट ने शाम को जाने वाली दो उड़ानें रद्द कर दीं। कुछ अन्य उड़ानें भी विलंबित रहीं।

उत्तराखंड का मौसम

उत्तराखंड में कल तक मौसम खराब रहने के संकेत हैं। स्काईमेट के मुताबिक राज्य के टिहरी, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल, देहरादून और उधम सिंह नगर जिले में आंधी-तूफान के तेज बारिश औकर ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, लैंडस्लाइड जैसी संभावना नजर नहीं आ रही है।

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
लखनऊ26 °C38 °C
पटना27 °C36 °C
मुंबई27 °C33 °C
जयपुर 27 °C39 °C
भोपाल24 °C38 °C
दिल्ली23 °C38 °C
कश्मीर3 °C14 °C
देहरादून16 °C31 °C
शिमला9 °C22 °C

कब आएगा प्री मॉनसून?

मध्य भारत के कुछ भागों में अप्रैल से प्री मॉनसून संकेत मिल रहे हैं। इनमें कर्नाटक, बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा, एमपी का पूर्वी भाग, तेलंगाना और पूर्वी भारत में प्री मॉनसून एक्टिव हो सकता है। पहाड़ी राज्य कश्मीर, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से एक बार फिर बादलों की आवाजाही शुरू होगी, जिससे हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। जम्मू-कश्मीर में हल्की बर्फबारी हो सकती है। आईएमडी ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि इस साल जून से सितंबर तक चलने वाले चार महीने के मानसून सीजन में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। इस बार संचयी वर्षा दीर्घ अवधि औसत (एलपीए) 87 सेंटीमीटर का 105 प्रतिशत रहने का अनुमान है। यानी 2025 के मानसून सीजन में लगभग 87 सेंटीमीटर बारिश हो सकती है। यह सामान्य से अधिक बारिश का संकेत है, जो कृषि और जल संसाधनों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है।

सनबर्न क्या होता है?

गर्मियों के मौसम में सनबर्न का अलर्ट रहता है। सनबर्न त्वचा के लिहाज से काफी हानिकारक होती है। चिकित्सा की भाषा में इसे डर्माटाइटिस सोलारिस कहा जाता है। सनबर्न सूरज की यूवी किरणों के ज्यादा संपर्क में आने से होती है। इससे स्किन पर इरिटेशन होने लगती है, जिससे त्वचा में छाले, सूजन और लाल दाग पड़ने लगते हैं और दर्द होने लगता है। कुल मिलाकर स्किन झुलस जाती है, जिससे उसका कलर डार्क हो जाता है।

हीटवेव क्या है?

भीषण गर्मियों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया जाता है। हीटवेट तब होती है जब किसी खास जगह पर तीन दिन तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान असामान्य रूप से गर्म होता है। इसे उस क्षेत्र की स्थानीय जलवायु और पिछले मौसम के संबंध में माना जाता है। इस दौरान तापमान सामान्य औसत से अधिक पहुंच जाता है तो उसे हीटवेव कहा जाता है। खासकर, मार्च से जून के दौरान और कुछ दुर्लभ मामलों में जुलाई के महीने में ये स्थिति बनती है। हीटेवव के दौरान लोगों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत होती है। आमतौर पर शरीर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक होने पर पानी की कमी बुखार, उल्टी, दस्त, थकान, कमजोरी इत्यादि लक्षण दिखाई देते हैं।

हॉट डे क्या होता है?

हॉट डे की स्थिति तब होती है, जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहता है और न्यूनतम तापमान सामान्य औसत से 5 डिग्री सेल्सियस के बराबर या उससे भी अधिक होता है। इस दौरान अधिक सतर्क रहने की जरूरत होती है। आमतौर पर अप्रैल से जून के बीच ये स्थिति देखी जाती है। मौसम विभाग ऐसा तापमान देख हॉट डे घोषित कर देता है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article