शहर

Jharkhand Protest: मैं कोई भगवान या मसीहा नहीं... भूख हड़ताल नहीं तोड़ूंगा- छात्रों के कंधे पर सवार हो विधानसभा मार्च में निकले देवेंद्र नाथ महतो

Jharkhand Protest: झारखंड में छात्रों के विधानसभा मार्च के दौरान छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि सरकार को फैसला लेना चाहिए, वरना छात्र अपना विरोध-प्रदर्शन इसी तरह जारी रखेंगे।

Image

विधानसभा मार्च के दौरान देवेंद्र नाथ महतो

Jharkhand Protest: झारखंड में छात्रों का विधानसभा मार्च जारी है। विधानसभा मार्च के में छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो (Devendra Nath Mahto) भी शामिल हैं, जो पिछले 9 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। देवेंद्र नाथ पहले एंबुलेंस से मार्च में शामिल हुए, फिर छात्रों ने उन्हें कंधे पर उठा लिया। छात्र लगातार बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ रहे हैं। इस दौरान देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि वो कोई भगवान या मसीहा नहीं है, सरकार हमारी मांगे मान ले। जब तक मांगे नहीं मानी जाएगी, भूख हड़ताल नहीं तोड़ेंगे।

शांतिपूर्ण प्रदर्शन की मांग

देवेंद्र नाथ महतो ने कहा, "...मैं सभी छात्रों से अनुशासन बनाए रखने की अपील करता हूं। आज हेमंत सोरेन का जन्मदिन है। मैं नहीं चाहता कि छात्र आज के दिन ऐसा कुछ भी करें जिससे दिल्ली के जंतर-मंतर प्रदर्शन जैसी कोई अनहोनी यहां हो। यहां कोई खून-खराबा नहीं होना चाहिए, प्रदर्शन पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहना चाहिए..."

'मैं कोई भगवान या मसीहा नहीं'

आगे देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि "सरकार को फैसला लेना चाहिए, वरना छात्र अपना विरोध-प्रदर्शन इसी तरह जारी रखेंगे। सरकार ने खुद अराजकता को न्योता दिया है। पिछले 9 दिनों से भूख हड़ताल पर रहने के बावजूद, मैं भी यहां आया हूं... मैं कोई भगवान या मसीहा नहीं हूं, एक आम इंसान हूं। इसके बाद भी मेरी व्यक्तिगत जिंदगी में कुछ बदलने वाला नहीं है... तीन लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ दी गई है। छात्र इसे पार कर रहे हैं, लेकिन सरकार छात्रों की मांगें न मानकर अराजकता को बढ़ावा क्यों दे रही है?... मैं सभी छात्रों से अनुशासित रहने का आग्रह करता हूं। आज हेमंत सोरेन का जन्मदिन है। मैं नहीं चाहता कि दिल्ली के जंतर-मंतर प्रदर्शन जैसी कोई घटना यहां हो... यहां हिंसा नहीं होनी चाहिए, यह शांतिपूर्ण रहना चाहिए... मैं अपनी भूख हड़ताल नहीं तोडूंगा, मैं यहां अपनी जान जोखिम में डालकर आया हूं..."

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article