शहर

Pahalgam Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर में घूमने गए सूरत के बैंककर्मी की हत्या

Pahalgam Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए बड़े आतंकी हमले में 26 मृतकों में एक सूरत का व्यक्ति शैलेश हिम्मत भाई कलठिया भी शामिल है। वह पिछले एक साल से पत्नी और बच्चों के साथ मुंबई में रह रहा था। शैलेश की मौत से पूरी सोसायटी में गम का माहौल है।

Image

सूरत के एक व्यक्ति की पहलगाम हमले में मौत

Pahalgam Terrorist Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए बड़े आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई है। मृतकों में सूरत के एक युवक का नाम भी शामिल है। जिसकी पहचान शैलेश हिम्मत भाई कलठिया के तौर पर हुई है। वह मुंबई में बैंक ऑफ बरोडा में जॉब कर रहा था। शैलेश पिछले एक साल से अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ मुंबई में रह रहा था। वह जम्मू कश्मीर में घूमने के लिए गया था। जहां आतंकी हमले में उसकी मौत हो गई।

चार बहनों का इकलौता भाई था शैलेश

मृतक शैलेश हिम्मत भाई कलठिया बैंक की जॉब में तबादला होने के कारण सूरत से बाहर रहने गया था। 12 साल पहले वह सूरत से वडोदरा रहने चला गया था। उसके माता-पिता सूरत में ही रहते थे। लेकिन माता के देहांत के बाद उसके पापा अमरेली के धुफनिया गांव में रहने चले गए। शैलेश चार बहनों में एक ही भाई था। उसकी मौत से पूरी सोसायटी में शोक का माहौल है।

पुलवामा हमले के बाद सबसे बड़ा हमला

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को मशहूर पर्यटन स्थल बैसरन में बड़ा आतंकी हमला हुआ। जिसमें 26 लोगों की मौत हुई है। यह 2019 में पुलवामा हमले के बाद सबसे बड़ा आतंकी हमला हुआ है। मृतकों में ज्यादातर पर्यटक शामिल हैं। इस हादसे में दो विदेशी नागरिकों की भी मौत हुई है। जिनमें से एक संयुक्त अरब अमीरात और एक नेपाल से था।

हमले में 20 में लोग घायल

अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ नाम से मशहूर इस पर्यटन स्थल पर हथियारबंद आतंकवादी पहुंचे। जिन्होंने भोजनालयों के आसपास घूम रहे, खच्चर की सवारी कर रहे, पिकनिक मना रहे पर्यटकों पर गोलीबारी शुरू कर दी। अधिकारियों के अनुसार इस हमले में मारे गए 26 लोगों में से 22 की पहचान हो गई है, जबकि अन्य चार की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। कम से कम 20 लोग इस हमले में घायल हो गए हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article