देश

Pahalgam Terror Attack: जहां टूरिस्टों पर आतंकियों ने बरसाईं थी गोलियां, वहां मिली बिना नंबर वाली काली बाइक; OWG के शामिल होने का शक

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आंतिक हमले में दो विदेशी समेत 26 लोगों की मौत हो गई है। मारे गए लोग पर्यटक थे, जो कश्मीर घूमने आए थे। तभी आतंकियों ने उनपर हमला कर दिया।

Image

पहलगाम आतंकी हमले की जगह से मिली काली बाइक

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले में जहां पर्यटकों पर गोलियां बरसाई गई थी, वहां एक काली बाइक मिली है। यह बाइक बिना नंबर प्लेट की है और आशंका है कि आतंकियों की हो सकती है। सूत्रों की मानें तो आतंकी इसी बाइक से आएं होंगे, उनकी संख्या तीन हो सकती है, हालांकि आतंकियों की संख्या ज्यादा होने के साथ-साथ और गाड़ियों के होने की भी आशंका व्यक्त की गई है।

आतंकी हमले में OWG भी शामिल?

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर एक और दावा किया जा रहा है कि इसमें OWG यानि कि ओवर ग्राउंड वर्कर ने आतंकियों का साथ दिा है। शक है कि हमले के लिए वाहनों का इंतजाम OGW यानी ओवर ग्राउंड वर्कर ने आतंकियों के लिए किया था। संदिग्ध बाइक किसकी है और इसे घटनास्थल पर कौन लेकर आया इस बात की जांच जारी है।

pahalgam bike.

पहलगाम आतंकी हमले की जगह पर मिली बिना नंबर वाली बाइक

पहलगाम आतंकी हमले की दुनिया भर में निंदा

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम हिल स्टेशन पर मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए अमेरिका, रूस, संयुक्त अरब अमीरात और ईरान ने हमले की निंदा की है और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ एकजुटता व्यक्त की है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- "कश्मीर से बहुत परेशान करने वाली खबर आई है। आतंकवाद के खिलाफ अमेरिका भारत के साथ मजबूती से खड़ा है। हम मारे गए लोगों की आत्मा की शांति और घायलों के स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी और भारत के लोगों को हमारा पूरा समर्थन और गहरी सहानुभूति है। हमारी संवेदनाएं आप सभी के साथ हैं।"

kashmir security

जम्मू कश्मीर में सुरक्षा सख्त

पुतिन बोले- हम साथ

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के दुखद परिणामों पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। पुतिन ने लिखा, "पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में जान गंवाने वालों के प्रति मेरी संवेदना। इस क्रूर अपराध का कोई औचित्य नहीं है। हम उम्मीद करते हैं कि अपराधियों को उचित सजा मिलेगी। मैं आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों से लड़ने में भारतीय भागीदारों के साथ सहयोग बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराना चाहूंगा। कृपया मृतकों के प्रियजनों के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते है और साथ ही सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।"

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें