शहर

जयपुर VIP मूवमेंट हादसा: झुलसी रेशु गुप्ता को मुफ्त इलाज और डेयरी बूथ, कॉन्स्टेबल लाइन हाजिर; जानें क्या है पूरा मामला

Jaipur VIP Route Incident: जयपुर के जगतपुरा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के वीआईपी रूट के दौरान पुलिस द्वारा रास्ता साफ कराते समय एक बड़ा हादसा हो गया। पुलिस की कथित धक्का-मुक्की के कारण स्टॉल चलाने वाली युवती रेशु गुप्ता पर गर्म पानी गिर गया और वह झुलस गई। मामला बढ़ता देख सरकार ने पीड़िता के मुफ्त इलाज और उसे रोजगार के लिए सरस डेयरी बूथ देने का वादा किया है, वहीं एक कॉन्स्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

Image

सीएम के काफिले के दौरान युवती से हादसा (फाइल फोटो)

Photo : PTI

Jaipur VIP Route Incident: जयपुर के जगतपुरा इलाके में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma Convoy) के काफिले के दौरान हुए एक हादसे ने अब सियासी तूल पकड़ लिया है। महल रोड पर वीआईपी मूवमेंट के लिए रास्ता साफ कराते समय एक दर्दनाक वाकया सामने आया, जहां पुलिस की कथित लापरवाही की वजह से एक स्टॉल चलाने वाली युवती, रेशु गुप्ता, पर गर्म पानी गिर गया और वह बुरी तरह झुलस गई। इस मामले ने जब तूल पकड़ा तो सरकार ने साफ किया है कि हादसे का शिकार हुई रेशु गुप्ता के इलाज का पूरा खर्च राजस्थान सरकार खुद उठाएगी।

उसे अच्छे से अच्छा मेडिकल ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। पीड़िता के भविष्य और आजीविका को ध्यान में रखते हुए सरकार ने उसे एक सरस डेयरी बूथ आवंटित करने का फैसला किया है, ताकि वह आत्मनिर्भर बनी रहे। स पूरे मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में वहां तैनात एक पुलिस कॉन्स्टेबल को तुरंत प्रभाव से लाइन हाजिर (सस्पेंड जैसी कार्रवाई) कर दिया गया है। इस घटना के बाद राजस्थान की सियासत में उबाल आ गया है।

कांग्रेस पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस मुद्दे को लेकर मौजूदा सरकार को घेरा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर सरकार पर निशाना साधते हुए गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री ने शुरुआत में लाल बत्ती पर रुकने और ट्रैफिक न रोकने के बड़े-बड़े दावे किए थे, जो अब हवा-हवाई साबित हो चुके हैं। उन्होंने पीड़िता के प्रति प्रशासन के रवैये को अमानवीय बताते हुए कहा कि कोविड में अपने पिता को खोने के बाद यह युवती उत्तर प्रदेश से जयपुर आकर अपने परिवार का पेट पाल रही थी। ऐसे में उसके साथ ऐसा व्यवहार बेहद निंदनीय है।

jaipur vip route accident.

jaipur vip route accident.

सरकार और पुलिस का एक्शन

मामले को बढ़ता देख और चौतरफा दबाव के बीच पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया है:

  • शुरुआती कदम उठाते हुए पुलिस ने जिम्मेदार एक कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया है।
  • पुलिस के आला अधिकारियों ने पीड़ित युवती के घर जाकर उससे मुलाकात की और हर संभव मदद का भरोसा दिया।
  • चौतरफा घिरी सरकार ने अब बड़ा फैसला लेते हुए ऐलान किया है कि रेशु गुप्ता के इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाएगी। इसके साथ ही आत्मनिर्भरता के लिए उसे एक सरस डेयरी बूथ भी आवंटित किया जाएगा।
  • इस पूरे मामले पर फिलहाल पुलिस की जांच जारी है। प्रशासन अब इस बात पर मंथन कर रहा है कि भविष्य में वीआईपी मूवमेंट के दौरान आम जनता को इस तरह की दिक्कतों और हादसों का सामना न करना पड़े।
monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें