जयपुर

Valentine Week 2023: जयपुर में एमआई रोड है सबसे बेस्ट प्लेस रेस्टोरेंट के लिए, अपने पार्टनर संग जरूर जाएं, मिलेंगे अनूठे स्वाद वाले व्यंजन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 7, 2023, 05:06 PM IST

Valentine Week 2023: एमआई रोड आप अपने पार्टनर के साथ वेज और नाॅनवेज डिशेज की कई वैरायटी का स्वाद चख सकते हैं। इसके अलावा यहां पर आपको मिलेगी कुल्हड़ वाली मलाई की लस्सी जो कि, आपके सेलिब्रेशन का मजा दोगुना कर देगी। यहां आपको कई बेहतरीन रेस्टोरेंट व कैफे मिलेंगे। जहां आप अपने पार्टनर को साथ लेकर लंच या डिनर कर अपनी खुशियों के इन पलों को हमेशा के लिए संजो सकते हैं।

Image

जयपुर की एमआई रोड पर मिलेगा आपको लजीज खाना (सांकेतिक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • जायकेदार खाने के लिए जयपुर की एमआई रोड बेस्ट प्लेस है
  • राजस्थानी थाली स्वाद में निराली एंजाॅय करने के लिए मिलेगी
  • यहां की कुल्हड़ वाली मलाईदार लस्सी का हर कोई दीवाना है


Valentine Week 2023: इस बार वैलेंटाइन वीक सेलिगब्रेट करने के लिए किसी खास जगह पर लजीज खाने का लुत्फ उठाने का अगर आप सोच रहे हैं तो जयपुर में एमआई रोड सबसे बेस्ट प्लेस है। यहां आप अपने पार्टनर के साथ वेज और नाॅनवेज डिशेज की कई वैरायटी का स्वाद चख सकते हैं। इसके अलावा यहां पर आपको मिलेगी कुल्हड़ वाली मलाई की लस्सी जो कि, आपके सेलिब्रेशन का मजा दोगुना कर देगी।

बता दें कि, जयपुर के अजमेरी गेट से पांच बत्ती चौराहे के बीच की दूरी में आपको कई बेहतरीन रेस्टोरेंट व कैफे मिलेंगे। जहां आप अपने पार्टनर को साथ लेकर लंच या डिनर कर अपनी खुशियों के इन पलों को हमेशा के लिए संजो सकते हैं। इसके अलावा यहां आपको स्ट्रीट फूड के तौर पर जायकेदार चटपटी चाट व तीखी पानी पूरी खाने को मिलेगी। तो फिर देर किस बात की शामिल करिए एमआई रोड को अपने वैलेंटाइन वीक के प्लान में।

शाही राजस्थानी थाली सबको लुभाती है

एमआई रोड पर मौजूद कई रेस्टारेंट में आपको राजस्थानी थाली एंजाॅय करने के लिए मिलेगी। शुद्ध घी से बने खसखस की महक वाले चूरमें सहित प्लेन बाटी, मसाला बाटी, बेसन गट्टे की दही की सब्जी के अलावा थाली में एक दर्जन से भी अधिक वैरायटी मिलेगी। जिसे खाने के बाद आपकी पार्टनर आपको थैंक्यू जरूर कहेगी। वहीं इस इलाके में नाॅनवेज फूड में भी आपको सींक कबाब, रोस्टेट चिकन विद ग्रीन चटनी व सिरके वाले प्याज चखने को मिलेंगे। वहीं कुल्हड़ मे मिट्टी की सौंधी महक के साथ मलाई वाली लस्सी पीने के बाद आप खुद बेहद खुशी महसूस करेंगे।

रामनिवास बाग में बिताएं सुकून के पल

एमआई रोड पर लजीज खाने का स्वाद चखने के बाद आप अपने पार्टनर संग टाइम स्पेंड करने के लिए सुकून वाली जगह की तलाश कर रहे होंगे तो आपके लिए रामनिवास बाग एक बेहतरीन विकल्प है। यहां पर आप घास के मैदान या फिर वाॅकिंग ट्रैक पर बनी बेंच पर बैठकर आराम कर सकते हैं। यहां आपको शांत वातावरण में अपने पार्टनर संग टाइम स्पेंड करने को मिलेगा। मंगलवार को रोज डे पर जयपुर में गुलाब के फूलों की मांग में तेजी रहने के कारण लोगों को कई गुना कीमत चुकानी पड़ी। जो सिंगल रोज आम दिनों में 10 से 15 रुपए का मिलता था। मंगलवार को इसकी कीमत सौ रुपए हो गई। फ्लाॅवर्स के कारोबार से जुड़े लोगों के मुताबिक, गुलाब के भावों में तेजी आई और पर क्विंटल 2 हजार रुपए तक कीमतें बढ गई हैं। जहां पहले 6 हजार पर क्विंटल के भाव थे अब बढकर 8 हजार हो गए हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!