जयपुर

Valentine Week 2023: जयपुर का हाथी गांव है इसलिए खास, वैलेंटाइन वीक में पार्टनर के साथ विजिट करें यहां, लें एलिफेंट राइड का मजा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 8, 2023, 02:43 PM IST

Valentine Week 2023: जयपुर से महज नौ किमी की दूरी पर आमेर के नजदीक गांव कुंडा में बसा है हाथी गांव। यहां पर हाथियों के रहने के लिए ऐसे अनूठे प्रबंध हैं, जिन्हें देखने देश से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी पर्यटक यहां खींचे चले आते हैं। यहां आपको पार्टनर के साथ वैलेंटाइन वीक में एक अलग ही कभी ना भूलने वाले पलों का अहसास होगा। पहाड़ों के बीच सुरम्यी कनक घाटी प्रेम के प्रतीक वैलेंटाइन वीक के सेलिब्रेशन का दोगुना कर देती है।

Image

जयपुर का हाथी गांव है अद्भुत पर्यटन स्थल (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • आमेर के नजदीक गांव कुंडा में बसा है हाथी गांव
  • हाथी गांव करीब 100 एकड़ में बसा है
  • आप पार्टनर संग यहां एलिफेंट राइड करना ना भूलें


Valentine Week 2023: इस बार वैलेंटाइन वीक में आप कुछ खास अनुभव करने की सोच रहे हैं और इस सप्ताह को अपने पार्टनर के साथ किसी अद्भुत टूरिस्ट प्लेस पर स्पेंड करना चाहते हैं। तो क्या आपने कभी ऐसे गांव के बारे में सुना है जो सिर्फ हाथियों के लिए बसाया गया हो। जी हां, राजधानी जयपुर से महज कुछ दूरी पर मौजूद है हाथी गांव।

यहां पर हाथियों के रहने के लिए ऐसे अनूठे प्रबंध हैं, जिन्हें देखने देश से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी पर्यटक यहां खींचे चले आते हैं। जयपुर से महज नौ किमी की दूरी पर आमेर के नजदीक गांव कुंडा में बसा है हाथी गांव। यहां आपको पार्टनर के साथ वैलेंटाइन वीक में एक अलग ही कभी ना भूलने वाले पलों का अहसास होगा। इस गांव में आप एलिफेंट राइड के अलावा हाथियों को नजदीक से देखने के अलावा उनके बारे में कई सारी बातें भी जान सकते हैं।

सौ एकड़ में बसा है एलिफेंट विलेज

हाथी गांव करीब 100 एकड़ में बसा है, दावा किया गया है कि, ऐसा अनूठा ये दुनियां का तीसरा व देश का पहला गांव है। यहां पर सैंकड़ों की संख्या में हाथी रहते हैं। आपको यहां आने के लिए जयपुर से बस या फिर किराए की टैक्सी में आना पड़ेगा। हाथी गांव में आप अपने साथी संग सुकून के पल बिताने के अलावा राजस्थानी पारंपरिक व्यंजनों के जायके का मजा ले सकते हैं। वहीं आमेर के किले को भी देख सकते हैं।

कनक घाटी जाना ना भूलें

हाथी गांव से लौटते समय रास्ते में पहाड़ों के बीच सुरम्यी कनक घाटी प्रेम के प्रतीक वैलेंटाइन वीक के सेलिब्रेशन का दोगुना कर देती है। कनक घाटी में ही स्थित है कनक वृंदावन उद्यान, जहां पर फूलों से आच्छादित लताएं सबका मन मोह लेती हैं। इसके अलावा यहां पर आराम करने के लिए घास के मैदान हैं। राजशी वैभव की प्रतीक इमारतें हैं, ये उद्यान किसी समय राजाओं व रानियों के आराम के पल व घूमने के लिए बनाया गया था। यहां पर आप अपने पार्टनर संग पल बिताने सहित स्ट्रीट फूड एंजाॅय कर सकते हैं। इसके अलावा कनक वृंदावन उद्यान में बैठकर नारियल पानी पीने का एक अलग ही मजा है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article