जयपुर

शिक्षा की दिशा में जोधपुर में बड़ा कदम; गृह मंत्री अमित शाह जल्द करेंगे नेत्रहीन महाविद्यालय के नए भवन का शिलान्यास

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 21 सितंबर को जोधपुर का दौरा करेंगे और इस दौरान पारसमल बोहरा नेत्रहीन महाविद्यालय के नए भवन का शिलान्यास करेंगे। महाविद्यालय में नेत्रहीन विद्यार्थियों के लिए हॉस्टल और आधुनिक सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा। यह पहल नेत्रहीन और विशेष जरूरत वाले बच्चों के सशक्तिकरण और समाज में उनकी भागीदारी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Image

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (फाइल फोटो: ANI)

Photo : ANI

Amit Shah Jodhpur Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 21 सितंबर को जोधपुर का दौरा करेंगे। इस अवसर पर वे रामराज नगर चोखा स्थित पारसमल बोहरा नेत्रहीन महाविद्यालय के नए भवन का शिलान्यास करेंगे। महाविद्यालय में नेत्रहीन विद्यार्थियों के लिए हॉस्टल और अन्य आधुनिक सुविधाओं का निर्माण भी किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, अमित शाह दोपहर 3:50 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे और 3:55 बजे महाविद्यालय के लिए रवाना होंगे। कार्यक्रम शाम 4 बजे रामराज नगर चोखा में शुरू होगा, जिसमें नेत्रहीन विद्यार्थियों के लिए हॉस्टल, शिक्षा और प्रशिक्षण सुविधाओं का उद्घाटन किया जाएगा। यह पहल नेत्रहीन और विशेष जरूरत वाले बच्चों के सशक्तिकरण और समाज में उनकी भागीदारी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

पारसमल बोहरा नेत्रहीन महाविद्यालय का इतिहास

पारसमल बोहरा नेत्रहीन महाविद्यालय की स्थापना 15 अगस्त 1977 को सुशीला बोहरा द्वारा दो नेत्रहीन बच्चों के साथ एक पुराने मंदिर में की गई थी। आज इस संस्थान के माध्यम से 1,251 छात्र-छात्राएं शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। पिछले 48 वर्षों में इस संस्थान ने 4,626 नेत्रहीन, मूक-बधिर और मानसिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षित और प्रशिक्षित कर समाज में आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

आधुनिक सुविधाएं और छात्र कल्याण

साल 2022 में स्व. पारसमल बोहरा की स्मृति में राजस्थान का पहला आवासीय नेत्रहीन महाविद्यालय स्थापित किया गया। महाविद्यालय में छात्रों के लिए कंप्यूटर स्क्रीन रीडर सॉफ्टवेयर, ब्रेल प्रेस, ऑडियोबुक लाइब्रेरी जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। साथ ही विद्यार्थियों को नि:शुल्क शिक्षा, आवास, व्यावसायिक प्रशिक्षण और अन्य शिक्षा-संबंधी उपकरण भी प्रदान किए जाते हैं, जिससे उनकी शैक्षणिक और व्यक्तिगत विकास में मदद मिलती है।

Lakhveer Singh Shekhawat
लखवीर सिंह शेखावतauthor

पत्रकारिता में पिछले सात साल से सक्रिय हैं, वर्तमान में Times Now नवभारत में राजस्थान ब्यूरो हेड हैं। इससे पहले, ज़ी मीडिया और न्यूज़18 नेटवर्क के राजस्थान चैनल के लिए दिल्ली ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य किया है। उन्होंने जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी की डिग्री प्राप्त की और राजस्थान यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी में डिग्री हासिल की है। राजस्थान से संबंधित समाचारों और ख़बरों पर विशेष पकड़ रखते हैं। साथ ही देश की प्रमुख राजनीतिक घटनाओं को कवर करने में भी विशेषज्ञता हासिल है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें