जयपुर

Udaipur News: फ्रांसीसी महिला के साथ दरिदंगी, पार्टी के बाद आरोपी ने बनाया हवस का शिकार

उदयपुर में एक फ्रांसीसी युवती ने बड़गांव थाना में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। जिसमें युवती ने बताया कि टाइगर हिल स्थित एक कैफे में पार्टी के बाद एक युवक उसे जबरन अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला अभी अस्पताल में भर्ती है, वहीं आरोपी फरार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Image

उदयपुर में फ्रांसीसी महिला के साथ रेप की वारदात

Udaipur Crime News: उदयपुर में फ्रांस की एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोप है कि एक कैफे में पार्टी के दौरान यह वारदात हुई। आरोपी युवक पार्टी के दौरान युवती को जबरन बाहर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। फिलहाल पीड़ित युवती का अस्पताल इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच भी शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है।

पार्टी के बाद किया दुष्कर्म

यह घटना उदयपुर के बड़गांव थाना क्षेत्र के टाइगर हिल स्थित एक कैफे की है। पीड़ित युवती की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में बताया कि वह सोमवार शाम को को कैफे में आयोजित पार्टी में शामिल हुई थी। पार्टी के बाद एक युवक ने उसे जबरदस्ती बाहर ले जाकर दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद युवती की तबीयत बिगड़ गई। आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है।

पुलिस ने कैफे संचालक से की पूछताछ

जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने बताया कि उदयपुर के बड़ागांव थाने में फ्रांसीसी महिला की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने कैफे संचालक से भी पूछताछ की है और आरोपी की तलाश की जा रही है। एसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू की गहराई से जांच की जा रही है। यह घटना विदेशी नागरिकों की सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि आरोप साबित होने पर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article