जयपुर

राजस्थान में आग उगल रहा है सूरज, प्रचंड गर्मी से दो की मौत; हीटवेव का अलर्ट जारी

राजस्थान के जालौर में हीटवेव का प्रकोप जारी है। हीटवेव की वजह से दो लोगों की मौत हो गई। दोनों की तबीयत बिगड़ी और फिर दोनों ने दम तोड़ दिया।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

Heatwave Alert: राजस्थान में प्रचंड गर्मी का दौर जारी है। दिन प्रतिदिन हीटवेव का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। जालौर में पिछले दो दिन से जारी हीटवेव की वजह से दो लोगों की मौत हो गई। हीटवेव का प्रकोप अत्यधिक होने से गुरुवार को जालौर में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों की गर्मी से तबीयत बिगड़ी और फिर दोनों की मौत हो गई।

हीटवेव से दो लोगों की मौत

जानकारी के अनुसार, हीटवेव से जालौर के रहने वाले एक महिला और एक पुरुष की तबियत बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता दें कि लगभग पूरा राजस्थान इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है जहां अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग ने अनेक जिलों में भीषण गर्मी की चेतावनी यानी 'रेड अलर्ट' जारी किया हुआ है।

राजस्थान में प्रचंड गर्मी का दौर

राज्य में पड़ रही गर्मी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बीते चौबीस घंटे में फलोदी में न्यूनतम तापमान ही 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा जालौर में 34.2 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 33.6 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 33.3 डिग्री सेल्सियस, डूंगरपुर में 33.5 डिग्री सेल्सियस, जयपुर व बाड़मेर में 32.2 डिग्री सेल्सियस और भीलवाड़ा में 31.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार राज्य के अधिकांश इलाकों में रात का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया जा रहा है।

बाड़मेर में 48 डिग्री पहुंचा तापमान

राजस्थान में बुधवार को बाड़मेर में अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम केंद्र के अनुसार राज्य के लोगों को इस भीषण गर्मी से तत्काल राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। इसके अनुसार आगामी 72 घंटे में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में और 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिन राज्य के अनेक स्थानों पर ‘हीटवेव’ से ‘तीव्र हीटवेव’ व कहीं-कहीं उष्ण रात्रि का दौर जारी रहेगा। विभाग ने इसके लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया है।

इनपुटः भाषा

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान