जयपुर: नीमकाथाना जिले में मंगलवार को रोडी से भरा एक ट्रोला (भारी वाहन) अनियंत्रित होकर पुलिस जीप पर पलट गया, जिसमें तीन पुलिसकर्मियों की दबकर मौत हो गई। पुलिस उपाधीक्षक अनुज दल ने बताया कि हादसा रामपुरा घाटी के निकट उस समय हुआ, जब हनुमान मंदिर के दर्शन कर लौट रहे पुलिसकर्मियों की जीप पर रोडी से भरा अनियंत्रित ट्रोला पलट गया।
इनकी हुई मौत
उन्होंने बताया कि हादसे में दो पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल पुलिसकर्मी ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अधिकारी ने बताया कि मृतक पुलिसकर्मियों की पहचान हैड कांस्टेबल शीशराम, चालक भंवरलाल और कांस्टेबल महिपाल के रूप में हुई है, जो पाटन थाने में तैनात थे।
