जयपुर

सियासी जनसंपर्क में सचिन पायलट का अशोक गहलोत पर निशाना, इज्जत देंगे तो मिलेगी इज्जत

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलWritten by: ललित राय
  • Updated Jan 21, 2023, 08:42 AM IST

2018 के राजस्थान विधानसभा में प्रचार के दौरान सचिन पायलट ने पूरे प्रदेश का दौरा किया था। इस बात की संभावना भी प्रबल थी कि उन्हें सरकार की कमान सौंपी जाएगी। लेकिन बाजी अशोक गहलोत मार ले गए। उसके बाद से दोनों के बीच आपसी टकराव कई बार सामने नजर आ चुका है।

राजस्थान की भी एक रवायत रही है कि लोगों ने सरकार को बदल दिया है। 2023 में क्या यह परंपरा टूटेगी या अशोक गहलोत को एक बार फिर शासन करने का मौका मिलेगा या कांग्रेस की सरकार में सीएम का चेहरा कोई और होगा भविष्य के गर्भ में छिपा है। इन सबके बीच अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच जुबानी जंग तेज हो चुकी है। सचिन पायलट एक बार फिर पूरे प्रदेश के दौरे पर हैं। उनके मुताबिक वो लोगों की दिक्कतों और परेशानियों से सीधे रूबरू होना चाहते हैं। लेकिन अशोक गहलोत खेमा इसे शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देख रहा है। हाल ही में सचिन पायलट को अशोक गहलोत ने कोरोना तक करार दिया था। अब सचिन पायलट ने कहा कि इज्जत दोगे तो इज्जत मिलेगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article