जयपुर

RAS अधिकारी महेन्द्र प्रताप सिंह भाटी बने टेरिटोरियल आर्मी में कैप्टन, रचा इतिहास

राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के अधिकारी महेन्द्र प्रताप सिंह भाटी ने अपनी असाधारण उपलब्धियों से न केवल राजस्थान बल्कि पूरे देश को गर्वित किया है। वे टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट से कैप्टन पद पर पदोन्नत हो गए हैं।

Image

jaipur

जयपुर: राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के अधिकारी महेन्द्र प्रताप सिंह भाटी ने अपनी असाधारण उपलब्धियों से न केवल राजस्थान बल्कि पूरे देश को गर्वित किया है। वे टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट से कैप्टन पद पर पदोन्नत हो गए हैं।

महेन्द्र प्रताप सिंह भाटी, जो वर्ष 2021 में टेरिटोरियल आर्मी में कमीशन प्राप्त करने वाले पहले RAS अधिकारी बने थे, ने प्रशासनिक और सैन्य सेवा दोनों क्षेत्रों में अपना महत्वपूर्ण योगदान देकर एक ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है। उनकी इस उपलब्धि से यह साबित होता है कि मजबूत इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत से किसी भी क्षेत्र में असाधारण योगदान दिया जा सकता है।

वर्तमान में कैप्टन महेन्द्र प्रताप सिंह भाटी भारत सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के Additional PS के रूप में नियुक्त हैं। उनके कार्यकाल के दौरान प्रशासनिक दक्षता और सेवा भावना ने उन्हें एक सशक्त अधिकारी के रूप में स्थापित किया है। महेंद्र प्रताप सिंह भाटी की निष्ठा, अनुशासन और सेवा भावना, सच्ची राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। प्रशासनिक सेवा और सैन्य सेवा दोनों में अपने अद्वितीय योगदान से उन्होंने यह संदेश दिया है कि राष्ट्र सेवा के लिए किसी भी चुनौती का सामना किया जा सकता है।

“राजस्थान के लिए गर्व का विषय”

कैप्टेन महेंद्र सिंह भाटी की पदोन्नति केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह राजस्थान और देशभर के प्रशासनिक अधिकारियों के लिए प्रेरणास्रोत भी है। राजस्थान प्रशासनिक सेवा संघ और अन्य अधिकारियों ने भी उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

कैप्टन भाटी ने अपनी सेवा के माध्यम से यह सिद्ध किया है कि एक अधिकारी न केवल प्रशासनिक जिम्मेदारियों को निभा सकता है बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा में भी योगदान दे सकता है। उनकी यह यात्रा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक है। लिहाजा महेंद्र प्रताप सिंह भाटी की यह पदोन्नति राजस्थान और देश के अन्य राज्यों के प्रशासनिक अधिकारियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

Lakhveer Singh Shekhawat
लखवीर सिंह शेखावतauthor

पत्रकारिता में पिछले सात साल से सक्रिय हैं, वर्तमान में Times Now नवभारत में राजस्थान ब्यूरो हेड हैं। इससे पहले, ज़ी मीडिया और न्यूज़18 नेटवर्क के राजस्थान चैनल के लिए दिल्ली ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य किया है। उन्होंने जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी की डिग्री प्राप्त की और राजस्थान यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी में डिग्री हासिल की है। राजस्थान से संबंधित समाचारों और ख़बरों पर विशेष पकड़ रखते हैं। साथ ही देश की प्रमुख राजनीतिक घटनाओं को कवर करने में भी विशेषज्ञता हासिल है।

और पढ़ें
End of Article