अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बीते दिनों से टैरिफ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में ट्रंप ने भारत पर 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाया है। 25 फीसदी टैरिफ पहले ही लगाया जा चुका था। इसके अनुसार, अब अमेरिका भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगा रहा है। इस संदर्भ में कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा है कि भारत और विशेष रूप से राजस्थान का उद्योग केवल एक बाजार पर निर्भर नहीं करता है। भारत के पास उद्योग के लिए यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, चीन, अफ्रिका जैसे कई अन्य बाजार हैं। इन बाजारों से देश की स्थिति मजबूत है।
अमेरिका के भारत पर टैरिफ बढ़ाने को लेकर क्या बोले राज्यवर्धन राठौर
इस मामले पर राज्यवर्धन राठौर ने आगे कहा कि भारत सरकार किसानों, व्यापारियों और निर्माताओं को ध्यान रख रही है। राठौर ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय राजनीति में व्यापार युद्ध एक सामान्य घटना है। उन्होंने कहा कि इसमें भारत इस मामले में पूरी तरह से सक्षम है। वह कहते हैं कि व्यापार वार्ता चल रही है और आने वाले समय में एक के बाद एक घोषणा हो सकती है।
पीएम के चीनी दौरे पर क्या कहा राज्यवर्धन राठौर
आगामी दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चीन दौरे पर जाने वाले हैं। बता दें कि वह 31 अगस्त से 1 सितंबर तक चीन के दौरे पर रहेंगे। इस संदर्भ में, राठौड़ ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय कूटनीति गतिशील है और यह हर क्षण बदल सकती है। उन्होंने आगे कहा कि भारत की स्थिति को महत्वपूर्ण और मजबूत बताया। राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी ने भी व्यापार युद्ध पर टिप्पणी करते हुए कहा कि भारत 140 करोड़ लोगों का देश है, जो कठिनाइयों का सामना कर सकता है। उन्होंने कहा कि नवरात्र के दौरान भूखे रहने की परंपरा का उल्लेख किया और कहा कि भारत अपने स्वाभिमान को नहीं छोड़ेगा। चतुर्वेदी ने विश्वास व्यक्त किया कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत बड़ी चुनौतियों का सामना करेगा और वैश्विक मंच पर आगे बढ़ेगा।
