जयपुर

Rajasthan weather: राजस्थान में एंट्री लेने वाला है मानसून, तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट; सूरज के तेवर पड़ेंगे नर्म

Rajasthan weather: राजस्थान में गर्मी और लू से लोग परेशान हैं। हालांकि, विभाग ने आज राजस्थान के कई जिलों में मॉनसून से पहले बारिश होने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार आज यहां तेज हवा के साथ बारिश होगी। इसके लिए विभाग ने अलर्ट भी जारी कर दिया है। आइए जानें मौसम का हाल-

Image

राजस्थान में आज का मौसम

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • आज तेज हवा के साथ बरसेंगे बादल
  • 30-40km प्रति घंटा रफ्तार से चलेगी हवा
  • अगले दो दिनों में मॉनसून की दस्तक

Rajasthan weather: राजस्थान में मॉनसून के दस्तक देने में अभी समय है। लेकिन, कई जिलों में प्री-मॉनसून की बारिश होने से लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली है। राजस्थान के कई इलाकों में गर्मी और लू से लोगों का हाल बेहाल है। ऐसे में लोगों को बस अब मॉनसून का इंतजार है। हालांकि, विभाग ने आज राजस्थान के कई जिलों में बारिश होने के आसार जताएं हैं। साथ ही इन इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी , जिसे लेकर विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग के मुताबिक 25 जून यानी आज राजस्थान के करीब सभी जिलों में बारिश होने की उम्मीद है।

आज कैसा रहेगा मौसम

विभाग के अनुसार धीमी गति से बढ़ रहा मॉनसून अगले दो दिनों में राजस्थान में एंट्री कर लेगा। 25 जून को जयपुर सहित सभी जिलों में बारिश होने की संभावना है। साथ ही इन जगहों पर करीब 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है। वहीं पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट भी जारी कर दिया है।

राजस्थान का बढ़ता तापमान

विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में मॉनसून राजस्थान में दस्तक देने वाला है। लेकिन, इसके साथ ही कई इलाकों का तापमान भी बढ़ रहा है। सोमवार को जैसलमेर यहां 45 डिग्री के साथ सबसे ज्यादा गर्म रहा। इसके अलावा ज्यादातर जिलों का तापमान 40 के आस-पास रहा। विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में राजस्थान के तापमान में गिरावट जर्द की जाएगी।

राजस्थान के गर्म शहर
जैसलमेर 45.0°C
बीकानेर 44.8°C
फलौदी 43.8°C
गंगानगर43.6°C
संगरिया42.8°C

राजस्थान में कब आएगा मॉनसून ?

मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान मे मानसून अगले दिनों में दस्तक देने वाला है। हालांकि कि 25 जून तक राज्य में मानसून की एंट्री की संभावना जताई गई थी। जिसे लेकर विभाग का कहना है कि मॉनसून मध्य प्रदेश से धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है और अगले दो दिनों में राजस्थान में दस्तक दे सकता है। अंदाजा लगाया जा सकता है कि राजस्थान तक मॉनसून के पहुंचने में अब ज्यादा समय नहीं लगाएगा।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article