शहर

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 24 नवंबर 2026): दिल्ली के इन इलाकों में होगी 3 घंटे तक की बिजली कटौती, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut Schedule 24 November, 2026: मंगलवार को दिल्ली के जनकपुरी, साकेत, जैतपुर, लोधी कॉलोनी सहित यहां होगी बिजली कटौती, देखें पूरा शेड्यूल

Image

दिल्ली में मंगलवार 24 नवंबर को इन इलाकों में होगी बिजली कटौती

Delhi Power Cut Schedule 24 November, 2026: दिल्ली में कल यानी मंगलवार, 24 नवंबर को कई इलाकों में निवासियों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है। BSES राजधानी पावर लिमिटेड (BRPL) ने राजधानी के कई इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रखने का शेड्यूल जारी किया है। चलिए जानते हैं कल दिल्ली के किन-किन इलाकों में, कितनी देर के लिए और कब-कब पावरकट रहेगा।

BRPL के शेड्यूल के तहत वसंत कुंज, आरके पुरम, जनकपुरी, छतरपुर, नांगलोई, साकेत, सरिता विहार, मुंडका और नजफगढ़ सहित कई इलाकों में बिजली कटौती होगी। अलग-अलग इलाकों में बिजली कटौती का समय सुबह 5 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। कुछ क्षेत्रों में रात 12:11 बजे से सुबह 4:11 बजे तक भी बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

BRPL के मुताबिक, बिजली नेटवर्क को बेहतर बनाने, ट्रांसफार्मर की प्रिवेंटिव मेंटेनेंस, आरएमयू की मरम्मत और 11 केवी फीडर के रखरखाव के लिए यह शटडाउन टाइम लिया जाएगा। ऐसे में जिन इलाकों में बिजली कटौती निर्धारित है, वहां रहने वाले लोगों को अपने जरूरी काम पहले से निपटाने की सलाह दी जाती है।

किन इलाकों में होगी बिजली कटौती?

24 नवंबर को सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में वसंत कुंज और जनकपुरी शामिल हैं। वसंत कुंज में इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, पॉकेट ए और सेक्टर ए, डेसू कॉलोनी, पालम फार्म्स और कापसहेड़ा एस्टेट में बिजली सप्लाई प्रभावित होगी। यहां अलग-अलग समय पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक शटडाउन निर्धारित है।

आरके पुरम में मुनिरका, कार पार्किंग मुनिरका, बीसीपी प्लॉट नंबर-6 और MTNL क्षेत्र में सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक अलग-अलग समय पर बिजली कटौती होगी। जनकपुरी में ब्लॉक एस मीनाक्षी गार्डन, अशोक नगर, ब्लॉक वीबी वीरेंद्र नगर और नांगली जालाब में सुबह 11 बजे से दोपहर 2:11 बजे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

छतरपुर, नांगलोई और साकेत में पावरकट

छतरपुर में छतरपुर एन्क्लेव, डीएलएफ छतरपुर, छतरपुर गांव के ब्लॉक ए-1 और सुल्तानपुर में मंगलवार सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक बिजली कटौती होगी। नांगलोई में जवाहरपुरी, ग्राम सभा कॉलोनी और मुंडका इंडस्ट्रियल एरिया में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। वहीं, लक्ष्मी पार्क और वंदना विहार में सुबह 5 से 8 बजे तक शटडाउन रहेगा।

साकेत के ब्लॉक एन और सर्वप्रिया विहार के ब्लॉक-3 में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली कटौती निर्धारित की गई है। इसके अलावा सरिता विहार के एकता विहार और जैतपुर एक्सटेंशन के कई ब्लॉकों में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बत्ती गुल रहेगी।

इन इलाकों में भी होगी बिजली कटौती

न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के ओखला फिल्ट्रेशन प्लांट, नूर नगर और खिजराबाद भोगल गांव में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक अलग-अलग समय पर बिजली सप्लाई प्रभावित होगी। वहीं, अलकनंदा के ब्लॉक ए-10, टैगोर गार्डन की जेजे कॉलोनी, हौज खास के यूसुफ सराय, निजामुद्दीन की लोधी कॉलोनी और नजफगढ़ के श्याम कुंज व श्याम विहार में भी बिजली कटौती का शेड्यूल जारी किया गया है।

इसके अलावा सरिता विहार, उत्तम नगर और अन्य निर्धारित क्षेत्रों में भी रखरखाव कार्यों के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली उपभोक्ताओं को सलाह दी जाती है कि वे अपने इलाके का निर्धारित बिजली कटौती शेड्यूल देखकर पानी भरने, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चार्ज करने और अन्य जरूरी काम पहले ही पूरे कर लें।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article