UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में प्री मॉनसून की बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश होने से एक तरफ जहां भीषण गर्मी से राहत मिली है। वहीं दूसरी ओर चिपचिपी गर्मी परेशान कर रही है। यूपी में बीते दिनों हुई बारिश से तापमान में भी गिरावट हुई है। प्रदेश के अधिकतर जिलों का पारा 40 डिग्री से नीचे आ गया है। आज भी यूपी में बारिश होने के आसार हैं। साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। इस दौरान पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में लू चलने की भी संभावना है। इसक लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
आज उत्तर प्रदेश का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को कहीं कहीं पर बारिश होने की संभावना है और कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी। इस दौरान दोनों हिस्सों में बादल गरजने और बिजली गिरने के साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी। जिसकी रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है। मौसम विभाग ने आज कई इलाकों में लू चलने का अलर्ट भी जारी किया है। आज पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर लू चलने की संभावना है। इनमें गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, हाथरस और आसपास के इलाके शामिल हैं।
इन जिलों में होगी गरज-चमक के साथ बारिश
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। इनमें गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बहराइच, अंबेडकर नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती और आसपास के इलाके शामिल हैं। इसके अलावा बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, , लखीमपुर खीरी, सीतापुर, जौनपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, झांसी, ललितपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा और आसपास के इलाकों में बादल गरजने और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।
सोमवार को बारिश का औसत 1.2 मिमी
यूपी के ज्यादातर इलाकों में प्री मॉनसून की बारिश देखने को मिल रही है। प्रदेश के जिन हिस्सों में अभी तक प्री मॉनसून की बारिश नहीं हुई है। वहां सोमवार को बारिश के छींटे पड़े। यूपी में एक दिन में बारिश का औसत 1.2 मिमी रहा। सोमवार को प्रयागराज, सोनभद्र, प्रतापगढ़, कासगंज, इटावा, फिरोजाबाद, हमीरपुर, मैनपुरी, संभल, ललितपुर, महोबा, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, बाराबंकी, चित्रकूट, गोंडा, जौनपुर, कन्नौज, कानपुर नगर, कानपुर देहात, खीरी, मिर्जापुर और वाराणसी में अच्छी बारिश देखने को मिली। इसके अलावा आगरा, बरेली, मेरठ, बाराबंकी, गोरखपुर, बहराइच, फतेहगढ़ के ज्यादातर हिस्सों में कहीं तेज बारिश हुई , तो कहीं मध्यम से हल्की बारिश हुई। सोमवार को वाराणसी में 14 मिमी से अधिक बारिश हुई। वहीं अलीगढ़ में 10.2 मिमी और लखनऊ में 7.1 मिमी बारिश दर्ज हुई।
