बॉलीवुड

WHAT... राजवीर देओल ही नहीं... इस हैंडसम हंक संग भी उड़ी थी सारा तेंदुलकर की शादी की अफवाह

सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर की शादी की अफवाह चर्चा में है। राजवीर देओल के साथ उनका नाम जुड़ रहा है। राजवीर से पहले भी सारा की शादी की खबर एक भारतीय क्रिकेटर के साथ उड़ी थी।

Image

WHAT... राजवीर देओल ही नहीं... इस हैंडसम हंक संग भी उड़ी थी सारा तेंदुलकर की शादी की अफवाह

भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर का नाम इन दिनों सनी देओल के बेटे राजवीर देओल के साथ जुड़ रहा है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि जल्द ही दोनों शादी करने वाले हैं। इन खबरों में ज्यादा सच्चाई नजर नहीं आ रही है क्योंकि सारा से जुड़े एक सूत्र ने बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए बताया है कि मीडिया की अफवाहों पर भरोसा करने की जरूरत नहीं है क्योंकि सारा-राजवीर एक-दूसरे से मिले तक नहीं हैं। सूत्र ने ये भी बताया है कि सारा इन अफवाहों को बिल्कुल तवज्जो देने के मूड में नहीं हैं, जिस कारण वो कोई आधिकारिक बयान भी जारी नहीं करेंगी। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Diljit Dosanjh के कॉन्सर्ट में बिल्लियों की तरह लड़ी ऑडियंस, जमकर चले लात-घूसे

वैसे आपको जानकर हैरानी होगी कि राजवीर देओल से पहले भी सारा अली खान का नाम एक स्टार के साथ जुड़ चुका है और दोनों की शादी की खबरें भी इंटरनेट पर काफी वायरल हुई थीं। ये स्टार बॉलीवुड से जुड़ा नहीं है बल्कि ये स्टार क्रिकेट की दुनिया का है। अब तक आप समझ ही गए होंगे कि हम शुभमन गिल की बात कर रहे हैं। शुभमन गिल भारतीय क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज हैं, जिनका नाम कुछ वक्त पहले सारा अली खान के के साथ खूब जोड़ा जाता था। ये माना जाता था कि दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: सचिन तेंदुलकर की बेटी Sara Tendulkar बनेगी सनी देओल की घर की बहू? जानें सच

जब क्रिकेट फील्ड पर Shubhman Gill को सपोर्ट करने जाती थीं Sara Tendulkar

सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल का नाम तब जुड़ना शुरू हुआ जब सारा अचानक से क्रिकेट फील्ड पर नजर आने लगीं। लोगों ने उन्हें स्टेडियम में लगातार देखना शुरू किया और ये खबर फैलने लगी कि वो शुभमन को डेट कर रही हैं। हालांकि शुभमन और सारा में से किसी ने इन खबरों पर कभी कुछ नहीं कहा। दोनों हमेशा चुप ही रहे और धीरे-धीरे ये खबरें खत्म होती चली गईं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article