जयपुर

राजस्थान में महिला को कार के बोनट पर घसीटा, वीडियो वायरल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 17, 2023, 02:55 PM IST

Jaipur Crime News: राजस्थान पुलिस ने बताया कि कथित घटना बुधवार दोपहर हनुमानगढ़ के मुख्य बस स्टैंड के पास हुई। पुलिस महिला और कार चालक की तलाश कर रही है।

Image

आरोपी की तलाश में पुलिस

Photo : iStock

Jaipur Crime News: सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें राजस्थान में एक कार चालक एक महिला को कार के बोनट पर करीब 500 मीटर तक घसीटता हुआ नजर आ रहा है। महिला को बचाने के लिए कई लोग कार के पीछे भागते दिखे, लेकिन ड्राइवर ने अपनी गाड़ी नहीं रोकी।

राजस्थान पुलिस ने बताया कि कथित घटना बुधवार दोपहर हनुमानगढ़ के मुख्य बस स्टैंड के पास हुई। पुलिस महिला और कार चालक की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि कई सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद कार का नंबर स्पष्ट हो गया, जो रावला के किसी व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत है।

भाजपा नेता ने साझा किया वीडियो

पूरी घटना बस स्टैंड के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस महिला और कार चालक की तलाश कर रही है। इस बीच, पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने बुधवार को अपने एक्स हैंडल पर वीडियो साझा किया। उन्होंने अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, राजस्थान के हनुमानगढ़ में दिनदहाड़े बदमाश एक महिला को कार के बोनट पर घसीट रहे हैं। यह आपके कुशासन का नतीजा है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article