जयपुर

Rajasthan weather: राजस्थान में मॉनसून ने रखे कदम, सूरज के तेवर पड़े नरम; तेज बारिश का अलर्ट

Rajasthan weather: राजस्थान में गर्मी और लू से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली है। यहां मॉनसून की एंट्री हो चुकी है। विभाग के मुताबिक 24 घंटों में यहां सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने कल यहां के बारिश होने की संभावना जताई थी। आइए जानें मौसम का हाल-

Image

राजस्थान का मौसम

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • राजस्थान में मॉनसून की दस्तक
  • कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
  • इन जिलों में जल्द एक्टिव होगा मॉनसून

Rajasthan weather: राजस्थान में मॉनसून की एंट्री हो चुकी है। जिस वजह से कल यानी 25 जून को यहां कई जिलों में तेज बारिश हुई। मॉनसून की एंट्री के बाद यहां पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। पहले भी यहां प्री- मॉनसून की बारिश होने से लोगों को हीटवेव से सुकून मिला था। लेकिन, कई इलाकों में गर्मी से परेशान लोग अभी भी मॉनसून के दस्तक देने का इंतजार कर रहे थे। 25 जून को मॉनसून की एंट्री के बाद गर्मी से बेहाल लोगों ने राहत की सांस ली है। विभाग के अनुसार यह दूसरी बार है, जब राजस्थान में बारिश ने समय पर दस्तक दी है।

इन जिलों में भारी बारिश

विभाग के अनुसार राजस्थान के उदयपुर, कोटा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, झालावाड़ा और डुंगपुर में भारी बारिश दर्ज की गई है। इन इलाकों 61 एमएम बारिश दर्ज हुई है। कल यानी मंगलवार को धौलपुर, करौली, भरतपुर और दौसा सहित कई जगहों पर हल्की बारिश हुई। बारिश होने से इन इलाकों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

27 जून तक बारिश का अलर्ट जारी

विभाग के अनुसार राजस्थान के कई इलाकों में अभी भी लोगों को बारिश का इंतजार है। लेकिन, अगले दो से तीन दिनों में मॉनसून पूरे राजस्थान में पूरी तरह से एक्टिव हो जाएगा। जिससे राजस्थान के जयपुर, टोंक, माधपुर समेत दूसरे जिलों में बारिश होनी शुरू होगी। मौसम विभाग ने इस बार मॉनसून में अच्छी बारिश के आसार जताए हैं। जिसके अनुसार 27 जून तक राजस्थान में तेज बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है।

इस बार भारी बारिश की संभावना

राजस्थान में मॉनसून के दस्तक देने में अभी समय है। लेकिन, कई जिलों में प्री-मॉनसून की बारिश होने से लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली है। राजस्थान के कई इलाकों में गर्मी और लू से लोगों का हाल बेहाल है। ऐसे में लोगों को बस अब मॉनसून का इंतजार है। हालांकि, विभाग ने आज राजस्थान के कई जिलों में बारिश होने के आसार जताएं हैं। साथ ही इन इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी , जिसे लेकर विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग के मुताबिक 25 जून यानी आज राजस्थान के करीब सभी जिलों में बारिश होने की उम्मीद है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article