पटना

बिहार में गर्मी ने मचाई हाय तौबा, मानसून दे रहा धोखा; 19 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Bihar Weather Today: बिहार में कई जिलों में बारिश हो रही तो कई जगहों पर लू से अभी भी लोगों का हाल बेहाल है। पटना समेत कई जिलों में उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। मंगलवार को कई जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। आइए जानें आज का मौसम-

Image

बिहार में आज का मौसम

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • 19 जिलों मेंं बारिश के आसार
  • औरंगाबाद का पारा 41.5°C
  • कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Bihar Weather Today: बिहार के मौसम में अब बदलाव होना शुरू हो गया है। हालांकि, अभी तक बिहार में मॉनसून पूरी तरह एक्टिव नहीं है, जिससे बिहार के ज्यादातर जिलों में लोग उमस भरी गर्मी और लू से परेशान हैं। लेकिन, कल मंगलवार को यहां पटना सहित कई जिलों में हल्की बारिश तो हुई है। लेकिन, इससे गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। मौसम विभाग के अनुसार बिहार में मॉनसून की दस्तक हो चुकी है। मौसम विभाग ने आज बिहार के 19 जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं उमस भरी गर्मी पड़ रहे जिलों में भी आज लोग हल्की बारिश से राहत मिल सकेगी। इस दौरान ज्यादातर जिलों का तापमान 35 डिग्री के करीब बना रहेगा।

आज कैसा रहेगा मैसम

बिहार के आज 26 जून को अधिकतर जिलों में बारिश होने की संभावना है। विभाग के मुताबिक सभी जिलों में हल्की बारिश होगी। धीरे- धीरे मॉनसून यहां एक्टिव हो रहा है। वहीं आज पूर्वी चंपारण सहित सीतामढ़ी में भारी बारिश होने की संभावना है। जिससे लू और उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी।

इन जिलों में होगी भारी बारिश

विभाग के अनुसार गोपालगंज,सुपौल, मधुबनी में भी भारी बारिश पड़ने के आसार हैं। जिसे देखते हुए विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं बिहार के कई जिलों में आज मौसम अच्छा रहेगा। जिससे लोगों को राहत मिलेगी। विभाग के अनुसार 19 जिलों में मेघगर्जन, व्रजपात और तेज हवा चलेगी। जिसके लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही कुछ इलाकों में हल्की बारिश पड़ने की उम्मीद है।

कैसा रहा 25 जून का मौसम

विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 25 जून को कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं कई जिलों में उमस भरी गर्मी और लू बरकरार रहा। कल बिहार का औरंगाबाद सबसे 41.5 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा।

इस बार बिहार में अधिक होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में मॉनसून समय पर पहुंच जाता है। इस बार मॉनसूर की एंट्री देर से हुई है। वहीं साल 2019 में मानसून दस्तक देरी से 21 जून को पहुंचा था। इस साल विहार में मॉनसून की दस्तक के बाद औसत से 34% ज्यादा बारिश यानी लगभग 1363 एमएम बारिश होने की संभावना है। जब उस साल मॉनसून की देर से बारिश हुई थी तो बिहार में बहुत अधिक बारिश हुई थी और कई इलाके डूब गए थे। इसके बाद बिहार में साल 2020 से 2023 तक मानसून ने यहां एक बार 12 जून और इसके अलाव तीन बार 13 जून को बिहार पहुंच गया था। विभाग के मुताबिक इस बार बिहार में मॉनसून दी है, लेकिन, ला नीना के प्रभाव से इस बार बारिश अधिक होने की उम्मीद है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article